मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद...रतन टाटा के सोशल मीडिया पर आखिरी शब्द

Edited By Pardeep,Updated: 10 Oct, 2024 03:15 AM

thank you for thinking of me ratan tata s last words on social media

प्रसिद्ध उद्योगपति रतन एन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका उनका निधन हो गया। रतन टाटा को तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आंखिरी सांस लीं।

नई दिल्लीः प्रसिद्ध उद्योगपति रतन एन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका उनका निधन हो गया। रतन टाटा को तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आंखिरी सांस लीं। जीवन के अंतिम समय में भी रतन टाटा एक्टिव थे। वे अपना समय सोशल मीडिया पर भी बिताते थे। कुछ दिनों पहले जब उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी तो रतन टाटा ने खुद एक्स पर पोस्ट किया था और ये पोस्ट ही सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट था।

उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट को कैप्शन दिया था... मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा था- ' मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र संबंधित स्थितियों के कारण चिकित्सकीय जांच करवा रहा हूँ। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं और अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।'

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!