Edited By Utsav Singh,Updated: 24 Oct, 2024 08:12 PM

हमारा देश भारतीय ग्रंथों और महाकाव्यों की अनमोल धरोहर का संरक्षक रहा है। यहाँ कई महान ऋषि-मुनियों ने जन्म लिया और अपनी तपस्या तथा ज्ञान के बल पर विश्व को मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके द्वारा रचित ग्रंथ और महाकाव्य आज भी हमारी संस्कृति और जीवन का...
नेशनल डेस्क : हमारा देश भारतीय ग्रंथों और महाकाव्यों की अनमोल धरोहर का संरक्षक रहा है। यहाँ कई महान ऋषि-मुनियों ने जन्म लिया और अपनी तपस्या तथा ज्ञान के बल पर विश्व को मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके द्वारा रचित ग्रंथ और महाकाव्य आज भी हमारी संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक ऐसा ग्रंथ है जिसे पढ़ने से व्यक्ति पागल हो सकता है या उसकी मौत भी हो सकती है? यह सुनने में आश्चर्यजनक लग सकता है, लेकिन कुछ ऐसे रहस्यमय ग्रंथों की कहानियाँ प्रचलित हैं जिन्हें लेकर लोग ऐसा मानते हैं। आइए जानते है इस पुस्तक के बारे में विस्तार से...
यह भी पढ़ें- Raptee HV T30 Bike: 8 साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक बाइक... सिंगल चार्ज में 200Km की रेंज
नीलावंती ग्रंथ पढ़ने से मौत भी हो सकती है
हम सभी जानते है कि भारत का ग्रंथों और महाकाव्यों का समृद्ध इतिहास है, जिसमें अनगिनत ग्रंथों का लेखन विभिन्न भाषाओं और लिपियों में हुआ है। ये ग्रंथ आज भी लोगों को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करते हैं। लेकिन, हमारे देश में एक ऐसा शापित ग्रंथ भी है जिसे लेकर कहा जाता है कि इसे पढ़ने वाले व्यक्ति की या तो मृत्यु हो जाती है या वह पागल हो जाता है। इस ग्रंथ का नाम है नीलावंती ग्रंथ।नीलावंती ग्रंथ को लेकर यह आमतौर पर महाराष्ट्र समेत दक्षिणी भारत में प्रचलित है।