Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 Apr, 2025 03:24 PM
महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने आज टास्क सवेरे तलोजा जेल में तौलिया से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल आरोपी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं तलोजा जेल...
नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने आज टास्क सवेरे तलोजा जेल में तौलिया से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल आरोपी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं तलोजा जेल अधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल गवली साढ़े तीन महीने से तलोजा जेल में बंद था।
शौचालय में लटका मिला शव
इस मौके पर पुलिस ने बताया कि कल्याण कस्बे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 35 वर्षीय आरोपी विशाल गवली का शव सुबह करीब साढ़े 3 बजे जेल के शौचालय में लटका मिला। गवली शौचालय गया और कथित तौर पर एक तौलिए से लटककर फांसी लगा ली।
शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
तलोजा सेंट्रल जेल में हुई आत्महत्या की घटना में गवली का शव जेल के शौचालय में लटका हुआ मिला। खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक जेल अधिकारियों को सुबह शव मिलने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के प्रतिष्ठित अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और इस संदर्भ में सभी संभावनाओं की गहराई से जांच की जा रही है।
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोप
बता दें कि आरोपी गवली पर दिसंबर 2024 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोप दर्ज था। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया था। जिसके बाद लोगों ने अपराधियों के लिए त्वरित और कड़ी सजा की मांग की थी। वहीं अधिकारियों ने पहले बताया था कि बच्ची 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी इलाके से लापता हो गई थी और बाद में उसका शव ठाणे ग्रामीण पुलिस क्षेत्राधिकार के पडघा के बापगांव गांव में पड़ा हुआ मिला था।
948 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल, गवली और पत्नी पर गंभीर आरोप
कोलसेवाड़ी पुलिस द्वारा की गई गहन जांच के बाद 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी विशाल गवली और उसकी पत्नी साक्षी के खिलाफ 948 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया गया है। इस आरोपपत्र में उन्हें फिरौती के लिए अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और सबूतों को नष्ट करने का आरोपी ठहराया गया है।
इसके साथ ही गवली और साक्षी पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अन्य गंभीर अपराधों के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया था और फरवरी 2025 में आरोपपत्र दाखिल किया।
पत्नी ने शव फेंकने में की थी मदद
जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी विशाल गवली ने जिस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी उसकी पत्नी साक्षी ने बापगांव में शव को फेंकने में मदद की थी।