mahakumb

Night Gown में मिला महिला का शव, पैरों के तलवों में ठोकी गईं कीलें और फिर जो हुआ…

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 06 Mar, 2025 02:46 PM

the body of a woman was found in a night gown

बिहार के नालंदा जिले में नाइट गाउन में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव चंडी थाना क्षेत्र के चंडी-हरनौत एनएच-471 के पास एक खाई में मिला। महिला के दोनों पैरों के तलवों में पांच-पांच कीलें ठोंकी गई थी। फिलहाल अभी तक महिला की पहचान नहीं हो...

नेशनल डेस्क। बिहार के नालंदा जिले में नाइट गाउन में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव चंडी थाना क्षेत्र के चंडी-हरनौत एनएच-471 के पास एक खाई में मिला। महिला के दोनों पैरों के तलवों में पांच-पांच कीलें ठोंकी गई थी। फिलहाल अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

महिला के पैरों में कील मिलने से अंधविश्वास की आशंका

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि महिला ने नाइट गाउन पहना हुआ था और उसके दोनों पैरों के तलवों में पांच-पांच कील ठोंकी गई थी। इससे यह शक गहराया कि उसकी हत्या अंधविश्वास के कारण की गई होगी। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि महिला के जिंदा रहते कीलें ठोंकी गई थीं या मरने के बाद ऐसा किया गया।

 

यह भी पढ़ें: UAE में फांसी की सजा: शहजादी के बाद 2 और भारतीयों को दी गई सजा-ए-मौत, जानिए क्या था जुर्म?

 

महिला के हाथ पर पट्टी भी मिली

चंडी थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि शव के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी लेकिन किसी ने महिला को पहचानने का दावा नहीं किया। शव के एक हाथ पर पट्टी बंधी मिली जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला का इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: तुम्हारे पति कोमा में हैं, बोल नहीं सकते- इलाज के लिए पैसों का इंतजाम कर रही थी पत्नी, ICU से भागता हुआ बाहर आया पति....

 

ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं

गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास से जुड़ी घटना मान रहे हैं तो कुछ इसे किसी तांत्रिक क्रिया का हिस्सा बता रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि महिला के साथ क्या हुआ था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!