mahakumb

शादी के 2 दिन बाद दूल्हन बनी मां, दूल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन...सदमे में पूरा परिवार

Edited By Harman Kaur,Updated: 05 Mar, 2025 02:50 PM

the bride became a mother 2 days after the wedding groom shocked

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी के दो दिन बाद दुल्हन को पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी के दो दिन बाद दुल्हन को पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन प्रेग्नेंट है और बच्चा जल्द ही जन्म लेने वाला है।

शादी के महज दो दिन बाद दूल्हा बना पिता
शादी के 2 दिन बाद दुल्हन के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन को जल्द ही बच्चा होने वाला है। दुल्हे के परिवार में उस समय दुल्हन को लेकर खुशियां थीं, लेकिन अस्पताल में यह खबर सुनते ही सब हैरान रह गए। दो घंटे बाद दूल्हा, जो अभी दो दिन पहले शादी कर घर लाया था, अब पिता बन चुका था।

दूल्हे ने बच्चे को नहीं अपनाया
बच्चे के जन्म के साथ ही पूरा परिवार गहरे सदमे में था। दूल्हे ने बच्चे को अपना नहीं माना और उसने यह कह दिया कि बच्चा उसका नहीं है। हालांकि, दुल्हन के परिवार का कहना है कि दोनों की सगाई 2024 में हुई थी और तब से ही उनका मिलना-जुलना था। उनका दावा है कि बच्चा दूल्हे का ही है, लेकिन दूल्हा इस बात से इंकार कर रहा है।

दुल्हन के परिवार ने लगाए दहेज के आरोप
जहां एक ओर दूल्हे ने बच्चे को अस्वीकार कर दिया, वहीं दूसरी ओर दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के परिवार पर दहेज लेने का आरोप लगाया है। इस विवाद के बाद पंचायत में मामला सुलझाने की कोशिश की गई। अंत में, दुल्हन अपने मायके वापस लौट आई और मामला अभी भी सुलझ नहीं पाया है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!