Edited By Radhika,Updated: 19 Dec, 2024 06:13 PM
![the bride demanded beer marijuana and mutton in the muh dikhai](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_12image_18_19_364874100bride-ll.jpg)
यूपी के सहारनपुर से एक हैरानी वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने पति के सामने एक अनोखी डिमांड रखी है। दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की डिमांड कर डाली। इसे सुनकर दूल्हे के पैरों तले ज़मीन खिसक गई।
नेशनल डेस्क: यूपी के सहारनपुर से एक हैरानी वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने पति के सामने एक अनोखी डिमांड रखी है। दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की डिमांड कर डाली। इसे सुनकर दूल्हे के पैरों तले ज़मीन खिसक गई।
सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के रहने वाले लड़के की शादी 16 दिसंबर को होनी थी। लड़के ने लड़की को शादी से एक दिन पहले सहारनपुर बुलाया, लड़की पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है.
वहां पहुंचने पर लड़के ने लड़की के रुकने का इंतजाम करवाया। इसी के साथ लड़की ने उससे मिलने की बात कही और साथ ही बीयर-गांजा और बकरे का मीट लाने के लिए भी कहा। यह सुनकर लड़के दंग रह गया। लड़के के परिजन भी इस बात को सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने लड़की को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया। उन्होंने इस बात की कॉल रिकॉर्डिंग कर शादी करने से मना कर दिया। लड़की ने दावा किया कि लड़के ने पहले ही उससे शादी कर ली है. अब सिर्फ रस्म के लिए विवाह हो रहा है।