mahakumb

देवर के साथ मैच हुई दुल्हन की Vibes, डांस से मचाया धमाल, वायरल हुआ वीडियो

Edited By Mahima,Updated: 15 Feb, 2025 04:54 PM

the bride s vibes matched with her brother in law s

शादी के दौरान दुल्हन ने अपने देवर के साथ 'काली एक्टिवा' गाने पर शानदार डांस किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यह वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है, और दुल्हन की शानदार डांस मूव्स ने सभी का दिल जीत लिया। दूल्हे का भी डांस में कदम से...

नेशनल डेस्क: इन दिनों शादियों का सीजन जोरों पर है और सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक शादी के दौरान दुल्हन का एक डांस वीडियो खूब चर्चा में आया है। वीडियो में दुल्हन अपने देवर के साथ एक गाने पर जमकर ठुमके लगा रही है, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है।

वीडियो में दुल्हन लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में सजी हुई नजर आ रही है और वह गाने 'काली एक्टिवा' पर जबरदस्त डांस कर रही है। दुल्हन का डांस देखकर शादी में आए मेहमानों की नजरें सिर्फ उसी पर टिकी हुई हैं। दुल्हन के साथ एक लड़का भी डांस कर रहा है, जो उसकी जबरदस्त टक्कर दे रहा है। यह लड़का दूल्हे का छोटा भाई बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दोनों पूरी जोश-खरोश के साथ एक-दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं। 

दुल्हन ने अपनी शादी में पूरे स्टाइल और एनर्जी के साथ डांस किया, जिसकी कमर मटकाने की स्टाइल ने सभी को चौंका दिया। शादी में मौजूद दूल्हा भी इस जोड़ी के डांस को देखकर हक्का-बक्का रह जाता है और वह भी धीरे-धीरे डांस में शामिल होने की कोशिश करता है। इस दौरान, दूल्हे की चुपचाप नजरें उनकी बीवी और देवर के बीच के शानदार डांस मूव्स पर टिकी होती हैं, और ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुल्हन के और उसके देवर के बीच की "वाइब्स" बहुत मैच कर रही थीं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ansh Kukreja (@ansh_kukreja02)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ansh_kukreja02 नामक अकाउंट से शेयर किया गया था। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे और करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया था। इसके अलावा, वीडियो पर लोग अलग-अलग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "माहौल बना दिया यार, अग्रिम भविष्य की शुभकामनायें व बधाई।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "पति देव नाल वी कोई स्टेप मैच कार्लो डार्लिंग।" एक और यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, "कुछ भी कहो इस समय दूल्हे की खूब जल रही होगी।" दुल्हन का यह डांस वीडियो शादी के इस सीजन में एक आकर्षण का केंद्र बन गया है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। यह वीडियो साबित करता है कि शादी का माहौल सिर्फ प्यार और रिश्तों का नहीं, बल्कि खुशी, मस्ती और शानदार डांस का भी होता है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!