Breaking




नई नवेली दुल्हन बोली, 'मेरा 12वीं का पेपर है', सात फेरे लेने के बाद फिर जो हुआ...

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 26 Mar, 2025 10:46 AM

the bride went to take the exam immediately after marriage

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अजीबो-गरीब शादी का मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ 12वीं का अंतिम पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची। यह घटना उन सभी को हैरान कर देने वाली थी जो वहां मौजूद थे। इस अनोखी घटना की सच्चाई जब...

नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अजीबो-गरीब शादी का मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ 12वीं का अंतिम पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची। यह घटना उन सभी को हैरान कर देने वाली थी जो वहां मौजूद थे। इस अनोखी घटना की सच्चाई जब मेहमानों को पता चली तो वे चौंक गए। आइए जानते हैं इस अजीब शादी के पीछे की पूरी कहानी।

PunjabKesari

 

दरअसल इस समय मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का समय चल रहा है और आज 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर था। इसी बीच भिंड जिले में एक नई नवेली दुल्हन शादी के फेरे लेने के बाद अपने ससुराल नहीं पहुंची बल्कि वह सीधा परीक्षा केंद्र पहुंची और 12वीं का अंतिम पेपर दिया। यह परीक्षा केंद्र शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल उमरी था।

 

यह भी पढ़ें: एक अनोखी Love Story: 64 साल पहले घर से भाग गया था यह जोड़ा, 80 की उम्र में फिर बने दूल्हा-दुल्हन

 

शादी के बाद 12वीं का पेपर देने गई दुल्हन

कृष्णा जोकि 19 साल की हैं और रौन गांव की निवासी हैं की शादी अजय नामक लड़के से 22 मार्च 2025 को हुई थी। 23 मार्च को टीका और 24 मार्च को यानी आज उनकी विदाई का कार्यक्रम था। शादी के इस पूरे समारोह के दौरान कृष्णा सज-धजकर, हाथों में मेहंदी और दुल्हन के कपड़े पहने हुए थीं लेकिन शादी के तुरंत बाद वह परीक्षा देने के लिए अपने पति के साथ शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल उमरी पहुंच गईं।

PunjabKesari

 

 

परीक्षार्थी और शिक्षक हुए चौंके

जब कृष्णा दुल्हन के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची तो वहां मौजूद अन्य परीक्षार्थी और शिक्षक चौंक गए। कृष्णा ने बताया कि शादी तय होने के बाद ही जब बोर्ड परीक्षा की डेट्स आईं तो पता चला कि शादी के अगले दिन ही राजनीति विज्ञान का पेपर है। उन्होंने ससुराल पक्ष को इस बारे में बताया और उनके पति अजय ने पढ़ाई को प्राथमिकता देने की बात कही और कहा कि वह शादी के बाद उसे परीक्षा दिलवाने ले जाएंगे।

पति ने की पूरी मदद 

अजय ने शादी के बाद कृष्णा को खुशी-खुशी परीक्षा देने भेजा। उन्होंने सात फेरे के बाद सोमवार को परीक्षा देने के लिए कृष्णा को परीक्षा केंद्र तक साथ लिया। दूल्हा अजय परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार करता रहा जबकि कृष्णा पेपर देने अंदर गईं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!