Edited By Radhika,Updated: 20 Feb, 2025 11:37 AM

गुआंग्डोंग प्रांत के फोशान में थ्री ब्रदर्स मशीन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने 11 फरवरी को अपने कर्मचारियों के लिए एक नया टॉयलेट नीति पेश की थी। इस नीति के तहत कर्मचारियों को दिन में कुछ तय समय पर ही शौचालय का उपयोग करने की अनुमति थी।
नेशनल डेस्क: गुआंग्डोंग प्रांत के फोशान में थ्री ब्रदर्स मशीन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने 11 फरवरी को अपने कर्मचारियों के लिए एक नया टॉयलेट नीति पेश की थी। इस नीति के तहत कर्मचारियों को दिन में कुछ तय समय पर ही शौचालय का उपयोग करने की अनुमति थी। इस नियम का उद्देश्य व्यवस्था बनाए रखना और कार्यस्थल की दक्षता को बढ़ाना बताया गया था। कंपनी ने कहा था कि यह नीति प्राचीन चीनी चिकित्सा के सिद्धांतों के आधार पर बनाई गई है।
फिक्स की टॉयलेट जाने की टाइमिंग-
कंपनी के अनुसार, कर्मचारियों को सुबह 8 बजे से पहले, 10.30 से 10.40 बजे तक, दोपहर 12 से 1.30 बजे तक, 3.30 से 3.40 बजे तक और शाम 5.30 से 6 बजे तक ही शौचालय जाने की अनुमति थी। अन्य समय में कर्मचारियों को केवल 2 मिनट का समय दिया गया था। ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों को रात 9 बजे के बाद शौचालय का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी।

कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए बनाई नीति-
कंपनी का दावा था कि यह नीति कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी और निगरानी कैमरों के जरिए इसे लागू किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी इस नियम का उल्लंघन करता, तो उसे 100 युआन का जुर्माना भुगतना पड़ता।
लोगों ने की आलोचना-
इस नीति पर सोशल मीडिया और वकीलों की ओर से कड़ी आलोचना हुई। वकीलों ने इसे श्रम कानून का उल्लंघन बताया, क्योंकि यह कर्मचारियों की भलाई को खतरे में डालने वाला था। इसके बाद, कर्मचारियों की भारी आपत्तियों के चलते कंपनी ने 13 फरवरी को इस नीति को रद्द करने की घोषणा की।