देश को मिलेंगी 1, 2 नहीं बल्की 10 नई वंदे भारत ट्रेनें, PM Modi 15 सितंबर को झारखंड से दिखाएंगे हरी झंडी

Edited By Utsav Singh,Updated: 08 Sep, 2024 05:36 PM

the country will get 10 new vande bharat trains pm modi will show jharkhand

रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर से देशभर के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह पहली बार है जब पीएम मोदी एक साथ 10...

नेशनले डेस्क : रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर से देशभर के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह पहली बार है जब पीएम मोदी एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। इन ट्रेनों के रूट इस प्रकार से हैं...

वंदे भारत ट्रेन के रूट:

  • टाटानगर - पटना
  • वाराणसी - देवघर
  • टाटानगर - ब्रह्मपुर
  • रांची - गोड्डा
  • आगरा - बनारस
  • हावड़ा - गया
  • हावड़ा - भागलपुर
  • दुर्ग - वीएसकेपी (विशाखापटनम)
  • हुबली - सिकंदराबाद
  • पुणे - नागपुर

ये वंदे भारत ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हुए यात्रा की सुविधा को और भी बेहतर बनाएंगी। इस उद्घाटन के साथ, वंदे भारत ट्रेनों की नेटवर्क में महत्वपूर्ण विस्तार होगा, जो यात्रा के समय और आराम में सुधार लाएगा।
किन राज्यों से चलेंगी ट्रेनें 
ये वंदे भारत ट्रेनें जिन राज्यों में चलाई जाएंगी, वे हैं: झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश। इन ट्रेनों में से सबसे ज्यादा बिहार राज्य से गुजरेगी। यह घटनाक्रम झारखंड में विधानसभा चुनाव के पूर्व महत्वपूर्ण है, जो आने वाले दिनों में होने वाले हैं।

दक्षिण भारत को भी मिली वंदे भारत की सौगात
हाल ही में, पीएम मोदी ने दक्षिण भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो नई सेवाओं की शुरुआत की थी:

  • डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - नागरकोइल वंदे भारत
  • मदुरै - बेंगलुरु छावनी वंदे भारत

मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन संचालित हो रही है। इस नई पहल से यात्रा की सुविधा और आराम बढ़ेगा, और देश के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा।

 


 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!