भीषण गर्मी से राहत की तारीख आई सामने... दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में जल्द आएगा मानसून

Edited By Mahima,Updated: 19 Jun, 2024 12:10 PM

the date of relief from scorching heat has come out

देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, विशेषकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में। सोमवार, 17-18 जून 2024 को उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का सितम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अब कुछ दिनों तक लोगों को राहत...

नेशनल डेस्क: देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, विशेषकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में। सोमवार, 17-18 जून 2024 को उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का सितम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अब कुछ दिनों तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

IMD के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान सीवियर हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी। हालांकि, 19 और 20 जून से इसमें धीरे-धीरे कमी आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिनों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बन्स) के प्रभाव से गर्मी में कमी आएगी। इसके साथ ही मानसून की दस्तक से भी राहत मिलने की संभावना है। 

हीटवेव का असर
IMD ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर (Severe Heatwave) की स्थिति हो सकती है।

बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से 9.5 डिग्री अधिक है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और झारखंड के डाल्टनगंज में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.1 डिग्री अधिक था।

मानसून की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून उत्तर प्रदेश में 20-30 जून के बीच और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद मानसून पंजाब और हरियाणा में भी प्रवेश कर सकता है। भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत में मानसून की दस्तक लोगों के लिए राहत लेकर आ सकती है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!