लंगूर की मौत पर रोया पूरा गांव, 15 लोगों ने करवाया मुंडन, पूरे रीति- रिवाज़ से हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Radhika,Updated: 20 Jun, 2024 06:47 PM

the entire village cried over the death of the langur 15 people got tonsured

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का गांव अंबाड़ा एक अनोखी घटना को लेकर काफी चर्चा में आया है। यहां  के लोगों ने एक लंगूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूरे रीति रिवाज़ के साथ अंतिम संस्कार किया।

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का गांव अंबाड़ा एक अनोखी घटना को लेकर काफी चर्चा में आया है। यहां  के लोगों ने एक लंगूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूरे रीति रिवाज़ के साथ अंतिम संस्कार किया। इसके बाद गांव वालों ने 10वीं पर भंडारे का आयोजन किया। 15 युवाओं ने मुंडन करवाया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन और अन्न दान का आयोजन भी किया गया।

PunjabKesari

ग्रामीणों के अनुसार यह लंगूर गांव में काफी सालों से रह रहा था। उसकी उम्र ज्यादा हो चुकी थी। आकस्मिक मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दिखी थी। कहा जा रहा है कि लंगूर की मौत के बाद गांव वालों ने संयुक्त तौर पर बैठक कर फैसला लिया था।

PunjabKesari

मौत के बाद ग्रामीणों की ओर से उसी रात लंगूर की अर्थी पूरे गांव में निकाली गई थी। जिसके बाद उसके शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। इतने सालों में लंगूर किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!