प्रेमी को फोन किया फिर महिला नर्स ने कर ली आत्महत्या, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Parveen Kumar,Updated: 31 Aug, 2024 12:51 AM

the female nurse called her lover and then committed suicide

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के एक निजी अस्पताल की महिला नर्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के एक निजी अस्पताल की महिला नर्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संदेह है कि महिला ने अपने प्रेमी द्वारा शादी में देरी किए जाने से निराश होकर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम उठाने से पहले आज सुबह अपने प्रेमी को फोन किया और इसके बाद अपना फोन बंद कर दिया। वह व्यक्ति जबतक उसके घर पहुंचा तबतक वह पंखे से लटक चुकी थी।

महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के माता-पिता की नाराजगी के डर से उसका प्रेमी अस्पताल से चला गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है और मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!