mahakumb

300 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार करने वाला खुद कोरोना से हारा जंग, 3 घंटे तक नहीं मिला बेड

Edited By Seema Sharma,Updated: 20 May, 2021 01:20 PM

the funeral of more than 300 dead bodies lost themselves from corona

कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से कोरोना के 300 से अधिक मृत मरीजों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने वाले हिसार नगर निगम के एक अधिकारी की संक्रमित होने के महज दो दिन बाद मृत्यु हो गई। नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि प्रवीण कुमार (43) की...

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से कोरोना के 300 से अधिक मृत मरीजों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने वाले हिसार नगर निगम के एक अधिकारी की संक्रमित होने के महज दो दिन बाद मृत्यु हो गई। नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि प्रवीण कुमार (43) की सोमवार रात को एक निजी अस्पताल में मौत हुई। वह कोरोना वायरस के मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार के लिए निगम द्वारा बनाई गई टीम के प्रमुख थे।

 

प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने पिछले साल से अबतक 300 से अधिक कोविड से मरे लोगों का अंतिम संस्कार किया था। वह दो दिन पहले ही संक्रमित पाए गए थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑक्सीजन स्तर गिरता चला गया और उन्होंने दम तोड़ दिया। कुमार यहां नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी थे। मंगलवार को यहां ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट पर कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

प्रवीण के जानकारों ने बताया कि संक्रमित होने के बाद उनको तेज बुखार होने पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां कोई बेड उपलब्ध नहीं था। करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बाक उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्राइवेट अस्पताल भी उनको भर्ती करने में अनाकनी करता रहा, इसके बाद निगम आयुक्त अशोक गर्ग के कहने के बाद उन्हें एडमिट किया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!