देश में पहली बार... गवर्नर ने सीएम के खिलाफ दायर करवाया मानहानि का मुकदमा

Edited By Radhika,Updated: 29 Jun, 2024 12:41 PM

the governor filed a defamation case against the cm

देश के इतिहास में पहली बार एक राज्यपाल ने सीएम पर मानहानि का केस किया है। मामला प. बंगाल का है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी व टीएमसी के कुछ नेताओं के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में यह केस किया।

नेशनल डेस्क: देश के इतिहास में पहली बार एक राज्यपाल ने सीएम पर मानहानि का केस किया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी व टीएमसी के कुछ नेताओं के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में यह केस किया। एक दिन पहले ममता ने कहा था कि महिलाओं ने उनसे शिकायत की है कि वे राजभवन की गतिविधियों के कारण वहां जाने से डरती हैं। राजभवन में पुलिस के प्रवेश पर रोक लगा दी। राज्यपाल ने याचिका में इसका जिक्र करते हुए कहा है कि घटना राजनीति से प्रेरित थी।

PunjabKesari

राज्यपाल-सीएम में लंबे समय 'से खींचतान है। लोकसभा चुनाव के बीच 2' मई को राजभवन की अस्थायी महिलाकर्मी ने राज्यपाल पर छेड़छाड़ की आरोप लगाया था। ममता सरकार ने इसकी जांच पुलिस को सौंपी थी। वहीं, राज्यपाल ने पुलिस ने महिला को भड़काया और वीडियो बनाने के लिए प्रेरित किया। दूसरी ओर हाल में निर्वाचित 2 विधायकों की शपथ को लेकर भी राज्यपाल व सरकार आमने-सामने है। विधायकै सायंतिका बनर्जी ने राजभवन को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताते हुए शपथ के लिए राजभवन जाने से इनकार किया है।

स्पीकर ने उपराष्ट्रपति से हस्तक्षेप के लिए कहा-

राजभवन के बजाय विधान भवन में शपथ की जिद करने वाली विधायक सायंतिका बनर्जी और रेयात हुसैन सरकार ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। इस बीच, विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने गतिरोध को दूर करने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से हस्तक्षेप की मांग की है। मालूम हो, धनखड़ 2019 से 2022 तक बंगाल के गवर्नर रहे हैं। स्पीकर ने राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू को भी अवगत कराया है। राजभवन ने उन टिप्पणियों की आलोचना की है, जिसमें कहा गया था कि महिलाएं राज भवन में जाने से डरती हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!