Video: अंगूठी रस्म पर दुल्हन की मुठ्ठी नहीं खोल पाया दूल्हा तो 'मर्दाना इज्जत' पर उठे सवाल, ससुराल वाले हैरान!

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 Apr, 2025 10:08 AM

the groom fails to open the bride s fist uproar on social media

भारतीय शादियों में निभाई जाने वाली मजेदार रस्मों में से एक है 'अंगूठी ढूंढने' की रस्म। इस रस्म में दूल्हा और दुल्हन दूध से भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढते हैं और जो पहले ढूंढ लेता है उसे विजेता माना जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो...

नेशनल डेस्क। भारतीय शादियों में निभाई जाने वाली मजेदार रस्मों में से एक है 'अंगूठी ढूंढने' की रस्म। इस रस्म में दूल्हा और दुल्हन दूध से भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढते हैं और जो पहले ढूंढ लेता है उसे विजेता माना जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इस रस्म का एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिला जहां दुल्हन ने दूल्हे को कड़ी टक्कर दी बल्कि यूं कहें कि छक्के छुड़ा दिए।

दरअसल अंगूठी ढूंढने के बाद दुल्हन ने उसे अपनी मुट्ठी में इतनी मजबूती से पकड़ लिया कि दूल्हा उसे छुड़ाने के लिए पसीना-पसीना हो गया लेकिन उसकी पकड़ ढीली नहीं कर सका। दुल्हन की इस अप्रत्याशित ताकत को देखकर ससुराल वाले भी हैरान रह गए।

दूल्हे की छूटी हवा, दुल्हन की पकड़ चट्टान जैसी 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन दूध से भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढ रहे हैं। दुल्हन फुर्ती दिखाते हुए अंगूठी को झट से ढूंढ लेती है जबकि बेचारा दूल्हा हाथ ही मलता रह जाता है। इसके बाद जो होता है वह और भी मजेदार है। दुल्हन अंगूठी को अपनी मुट्ठी में इस कदर कस लेती है कि दूल्हा उसे खोलने के लिए हर संभव कोशिश करता है लेकिन उसकी मजबूत पकड़ के आगे उसकी सारी ताकत बेकार साबित होती है।

यह नजारा देखकर शादी में मौजूद सभी मेहमान हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। दुल्हन की इस गजब की ताकत को देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। वहीं कुछ मेहमान तो दूल्हे का मजाक उड़ाने से भी नहीं चूकते।

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @soniladosoni नाम के यूजर ने शेयर किया है जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, "भाभी ने भैया को अभी से ही मुट्ठी में कर लिया।" दूसरे ने लिखा, "इस लड़के ने पूरे मर्दाना समाज की इज्जत मिट्टी में मिला दी।" एक और यूजर ने लिखा, "परीक्षा में फेल हो गए भाई तुम तो।" वहीं एक अन्य यूजर ने दुल्हन की ताकत की तारीफ करते हुए लिखा, "खाते पीते घर से है मजाक थोड़ी है।"

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग दुल्हन की ताकत और दूल्हे की बेबसी पर जमकर मजे ले रहे हैं। यह रस्म भले ही हंसी-मजाक के लिए होती है लेकिन इस दुल्हन ने तो वाकई में सबको हैरान कर दिया।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!