प्रेम की अनोखी मिसाल, पत्नी को चिता पर लिटाते ही पति ने तोड़ा दम, नहीं सहन कर पाया मौत का गम

Edited By Radhika,Updated: 19 Jun, 2024 12:38 PM

the husband died as soon as he laid his wife on the funeral pyre

उत्तर प्रदेश के जालौन से  दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।  यहां एक पति अपनी पत्नी की मौत की खबर बदार्शत नहीं पाया। कुछ घंटे बाद ही उसने भी प्राण त्याग दिए। पति को पत्नी की चिता पर लिटाते ही दम तोड़ दिया।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के जालौन से  दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।  यहां एक पति अपनी पत्नी की मौत की खबर बदार्शत नहीं पाया। कुछ घंटे बाद ही उसने भी प्राण त्याग दिए। पति को पत्नी की चिता पर लिटाते ही दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद से  इलाके के लोग पति-पत्नी के प्रेम की मिसाल दे रहे हैं।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि यह मामला जालौन नगर के मोहल्ला हिरदेशाह का है। यहां मगनलाल प्रजापति (78) पत्नी पार्वती देवी (74) व अपने तीन बेटों अनूप, अशोक कुमार और अरूण कुमार के साथ रहते थे। बीते दिनों तेज़ गर्मी के कारण उन्हें बुखार हो गया। हॉस्पिटल ले जाने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा।

PunjabKesari

पत्नी की अंतिम विदाई के समय उनकी भी हालत बिगड़ गई। वहीं पत्नी को शमशानघाट ले जाने के बाद जैसे चिता पर लिटाया गया, घर में गमगीन बैठे पति मगनलाल ने दम तोड़ दिया। जैसे ही इसकी खबर घाट पर मौजूद बेटों को लगी वे भागकर घर पहुंचे। आखिर में पति-पत्नी का एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया।  दोनों पती पत्नी की एकसाथ हुई मौत इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!