mahakumb

निर्मल सेठिया और चित्रा की अमर प्रेम कहानी: पत्नी की याद में UK में बनाया 6500 करोड़ का म्यूजियम

Edited By Parminder Kaur,Updated: 14 Feb, 2025 10:15 AM

the immortal love story of nirmal sethia and chitra

आज के समय में जहां रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। वहीं 80 साल के कारोबारी निर्मल सेठिया और उनकी पत्नी चित्रा की प्रेम कहानी एक नई मिसाल पेश करती है। चित्रा के निधन के बाद भी निर्मल ने उनके प्यार को जिंदा रखा और उनकी याद में कई अद्भुत काम किए।

नेशनल डेस्क. आज के समय में जहां रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। वहीं 80 साल के कारोबारी निर्मल सेठिया और उनकी पत्नी चित्रा की प्रेम कहानी एक नई मिसाल पेश करती है। चित्रा के निधन के बाद भी निर्मल ने उनके प्यार को जिंदा रखा और उनकी याद में कई अद्भुत काम किए।

PunjabKesari

चित्रा की याद में समाजसेवा

चित्रा के निधन को 15 साल हो चुके हैं, लेकिन निर्मल ने उनकी यादों को सहेजने की ठानी। उन्होंने चित्रा के नाम पर यूके के कैम्ब्रिज में 'ऑटिज्म सेंटर' और लंदन में 'चित्रा सेंटर फॉर रोबोटिक मास' की शुरुआत की। इसके अलावा लंदन के प्रसिद्ध 'विक्टोरिया एंड एल्बर्ट म्यूजियम' में 'चित्रा सेंट्रल कास्ट कोर्ट गैलरी' भी स्थापित की।

PunjabKesari

कुरुक्षेत्र में तिरुपति मंदिर का निर्माण

निर्मल ने नई दिल्ली में एक मंदिर बनवाने के बाद कुरुक्षेत्र में भी अपनी पत्नी की याद में 'तिरुपति मंदिर' का निर्माण कराया। यह मंदिर उस स्थान पर बनाया गया, जहां महाभारत के युद्ध के बाद भीष्म पितामह ने अंतिम सांस ली थी। यह कदम उनकी आस्था और चित्रा के प्रति उनके गहरे प्रेम को दर्शाता है।

3300 दुर्लभ चाय की केतलियों का अनोखा संग्रह

PunjabKesari

निर्मल सेठिया ने 'चित्रा कलेक्शन म्यूजियम' की स्थापना यूके में की, जिसकी वैल्यूएशन लगभग 6500 करोड़ रुपए है। इस म्यूजियम में करीब 3300 दुर्लभ चाय की केतलियों और चाय से जुड़े बर्तनों का अनोखा संग्रह है। लंदन में 5 लाख वर्ग मीटर में बने इस म्यूजियम में 72 लाख ऐतिहासिक आइटम प्रदर्शित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस म्यूजियम के संरक्षक खुद 'किंग चार्ल्स' हैं।

नोटों की सिक्योरिटी इंक के निर्माता

राजस्थान के सुजानगढ़ के मूल निवासी निर्मल सेठिया नोटों में इस्तेमाल होने वाली 'सिक्योरिटी इंक' के निर्माता हैं। उनका विवाह जयपुर रिसायत में सेना में रहे जोरावर सिंह नाथावत की बेटी चित्रा से हुआ था। यह शादी 18 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुई थी।

प्रेम कहानी की शुरुआत

निर्मल और चित्रा की पहली मुलाकात राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर में हुई थी। एक आयोजन में निर्मल की मां ने चित्रा को देखा और उन्हें अपने बेटे के लिए पसंद कर लिया। इसके बाद उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई और दोनों ने साथ मिलकर जीवन का सफर तय किया।

वर्तमान में कहां रहते हैं निर्मल सेठिया?

वर्तमान में निर्मल सेठिया दुबई और यूके में रहते हैं, लेकिन उनका दिल आज भी चित्रा की यादों में बसा है। उन्होंने अपने जीवन को उनकी यादों और नाम से जुड़े सामाजिक कार्यों में समर्पित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!