Edited By Harman Kaur,Updated: 09 Apr, 2025 06:09 PM
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पति ने पत्नी की इच्छा के आगे हार मानकर उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। यह घटना कायमगंज तहसील क्षेत्र में हुई, जहां एक पति के सामने पत्नी का विवाह उसके प्रेमी के साथ...
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पति ने पत्नी की इच्छा के आगे हार मानकर उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। यह घटना कायमगंज तहसील क्षेत्र में हुई, जहां एक पति के सामने पत्नी का विवाह उसके प्रेमी के साथ हुआ। इस दौरान महिला की मां भी मौजूद थी।

कायमगंज के सिकंदरपुर खास गांव की रहने वाली वैष्णवी की शादी 2023 में पटियाली के भंवर सिंह से हुई थी। शादी के बाद से पति और पत्नी के बीच लगातार अनबन चल रही थी और वैष्णवी अधिकतर समय अपने मायके में ही रहती थीं। इसके पीछे की वजह यह थी कि वैष्णवी का प्रेम प्रसंग उसी गांव के मनोज नाम के युवक से चल रहा था।

पति भंवर सिंह ने कई बार पत्नी को घर वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन वैष्णवी ने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया और मनोज के साथ रहने की इच्छा जताई। जब वैष्णवी काफी समय तक घर नहीं लौटी, तो भंवर सिंह ने उसके परिजनों से बात की और अंत में पत्नी की इच्छा के सामने झुकते हुए उसे अपने प्रेमी के साथ विवाह करने की अनुमति दे दी।

इस अजीबोगरीब विवाह में वैष्णवी ने अपने प्रेमी मनोज के साथ खुशी-खुशी शादी की रस्में पूरी की और फिर अपनी नई ससुराल चली गई। इस घटना ने आसपास के लोगों को चौंका दिया और यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।