Bengaluru Crime: महालक्ष्मी हत्याकांड में कातिल ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में कबूला कत्ल

Edited By Pardeep,Updated: 25 Sep, 2024 11:12 PM

the murderer in mahalakshmi murder case committed suicide

बेंगलुरु में कुछ दिनों पहले एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ उसके घर से बरामद हुआ था। महिला का नाम महालक्ष्मी था। उसका शव फ्रीज से बरामद हुआ था। पुलिस का मानना ​​है कि इस घटना का मुख्य संदिग्ध, जिसने महालक्ष्मी की हत्या की और उसके शरीर को 59...

नेशनल डेस्कः बेंगलुरु में कुछ दिनों पहले एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ उसके घर से बरामद हुआ था। महिला का नाम महालक्ष्मी था। उसका शव फ्रीज से बरामद हुआ था। पुलिस का मानना ​​है कि इस घटना का मुख्य संदिग्ध, जिसने महालक्ष्मी की हत्या की और उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काट दिया, कथित तौर पर ओडिशा में उसने आत्महत्या कर ली है। उसका शव एक पेड़ से लटका मिला है। आरोपी महालक्ष्मी का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है जिसका नाम मुक्ति रंजन रॉय बताया जा रहा है। साथ ही उसका एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने महालक्ष्मी का कत्ल किए जाने की बात भी कबूल की है।

सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा
जब पुलिस ने महालक्ष्मी हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध मुक्ति रंजन रॉय की पहचान पुलिस ने पहले ही कर ली थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लेकिन वो आरोपी कत्ल के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसके चलते बेंगलुरु पुलिस ने कई राज्यों में उसकी तलाश शुरू कर दी थी। अब उसने ओडिशा में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उसकी लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मुक्ति रंजन रॉय ने हत्या की बात स्वीकार की है और कहा है कि उसने ये जुर्म करके गलती की है। 

क्या है महालक्ष्मी मर्डर केस
बेंगलुरु के व्यालीकवल इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां की एक तीन मंजिला घर की पहली मंजिल पर महालक्ष्मी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। महालक्ष्मी के कमरे से 21 सितंबर को फ्रिज और कमरे में बिखरे उसी की लाश के टुकड़े मिले थे। कातिल ने महालक्ष्मी के 50 से अधिक टुकड़े किए थे। महालक्ष्मी की शादी हेमंत दास से हुई थी लेकिन आपसी कलह के चलते महालक्ष्मी बेंगलुरु चली आई।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!