Breaking




बदल गया संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम, तैयार किया गया नया बोर्ड

Edited By Parminder Kaur,Updated: 08 Apr, 2025 12:54 PM

the name of shahi jama masjid of sambhal has been changed

उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम बदलने का फैसला लिया गया है। यह बदलाव एक नई पुलिस चौकी के उद्घाटन के बाद किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मस्जिद का नाम बदलकर 'जुमा मस्जिद' रखने का निर्णय लिया है। साथ ही मस्जिद के नए नाम...

नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम बदलने का फैसला लिया गया है। यह बदलाव एक नई पुलिस चौकी के उद्घाटन के बाद किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मस्जिद का नाम बदलकर 'जुमा मस्जिद' रखने का निर्णय लिया है। साथ ही मस्जिद के नए नाम का बोर्ड भी तैयार हो चुका है, जिसे फिलहाल सत्यव्रत पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया है।

मस्जिद में लगेगा नया बोर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ASI ने शाही जामा मस्जिद का नाम बदलने का फैसला लिया है और अब इसे 'जुमा मस्जिद' कहा जाएगा। ASI ने मस्जिद के लिए एक नया बोर्ड तैयार किया है, जिसमें 'जुमा मस्जिद' लिखा गया है। फिलहाल इस बोर्ड को सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा गया है, लेकिन जल्द ही इसे मस्जिद में लगवाया जा सकता है।

ASI ने नाम बदलने की दी वजह 

ASI ने मस्जिद का नाम बदलने की वजह भी स्पष्ट की है। ASI के आधिकारिक दस्तावेजों में इस मस्जिद का नाम हमेशा से 'जुमा मस्जिद' ही रहा है। ASI इसी नाम का इस्तेमाल करता आया है, इसलिए अब इसे वास्तविक नाम माना गया है। इसके अलावा मस्जिद के नाम बदलने का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी चल रहा है। कोर्ट में इस मस्जिद के नाम पर सुनवाई के दौरान जब अदालत ने सही नाम पूछा था, तो ASI ने इसे 'जुमा मस्जिद' बताया था।

1927 से जुमा मस्जिद नाम का इस्तेमाल

1927 में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और मस्जिद के मुतवल्ली (प्रबंधक) के बीच हुए समझौते में 'जुमा मस्जिद' के नाम का उल्लेख था। तभी से ASI के दस्तावेजों में भी इसे 'जुमा मस्जिद' के नाम से जाना जाता है। हालांकि, संभल में दायर एक याचिका में इसका नाम 'जामा मस्जिद' लिखा गया था, जिस पर कोर्ट ने सवाल उठाए थे।

नाम बदलने पर विवाद

शाही जामा मस्जिद का नाम बदलने के बाद एक बार फिर यह मस्जिद विवादों में आ गई है। हरि मंदिर पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने पहले ही इसे विवादित स्थल मानने की मांग की थी। अब मस्जिद का नाम बदलने के बाद एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है और सवाल खड़े होने लगे हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!