अमरनाथ यात्रा: नए रिकॉर्ड बना रहे बाबा भोले के भक्त, दर्शन करने वालों की संख्या बढ़कर हुई इतनी

Edited By Utsav Singh,Updated: 04 Jul, 2024 09:01 PM

the number of people visiting the amarnath cave temple reached 1 30 lakh

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1.30 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1.30 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को वार्षिक यात्रा के छठे दिन लगभग 25 हजार तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।'' उन्होंने बताया कि 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या अब 1,30,260 हो गई है।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 16,667 पुरुष, 5,367 महिला तीर्थयात्रियों, 520 साधु व दो साध्वियों, दो हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों, सात समलैंगिकों और 354 बच्चों ने मंदिर के दर्शन किए। अधिकारियों के अनुसार इस साल यात्रा के दौरान हरियाणा के एक सेवादार और झारखंड के एक तीर्थयात्री समेत 2 लोगों की मौत हुई है। दोनों की मौत जून में बालटाल मार्ग पर दिल का दौरा पड़ने से हुई। 52 दिवसीय यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक यात्रियों ने तीर्थयात्रा की थी। 

 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!