Breaking




प्यार, धोखा और कोठे की कैद... जीबी रोड से रिहा हुई महिला की दर्दनाक कहानी

Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Apr, 2025 11:50 PM

the painful story of a woman released from delhi s gb road

दिल्ली के जीबी रोड रेड लाइट इलाके से एक महिला को जबरदस्ती जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया था। उसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छुड़ाया है। महिला को पहले प्यार और नौकरी का झांसा देकर वेस्ट बंगाल से दिल्ली लाया गया और फिर एक कोठे पर बेच दिया...

नेशनल डेस्क : दिल्ली के जीबी रोड रेड लाइट इलाके से एक महिला को जबरदस्ती जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया था। उसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छुड़ाया है। महिला को पहले प्यार और नौकरी का झांसा देकर वेस्ट बंगाल से दिल्ली लाया गया और फिर एक कोठे पर बेच दिया गया था।

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली, जिसके बाद एनजीओ और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की मदद से 5 अप्रैल को कोठे पर छापा मारा गया। वहां से महिला को छुड़ाकर कोठा चलाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता की पढ़ाई पांचवीं तक हुई थी और वह गरीब परिवार से है। उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी लेकिन एक साल पहले तलाक हो गया। इसके बाद वह घरों में काम करने लगी। इसी साल जनवरी में एक शख्स ने उसे प्यार और नौकरी का झांसा दिया और दिल्ली लाकर बेच दिया।

दिल्ली लाने के बाद उसका फोन छीन लिया गया और उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। करीब 10 दिन पहले किसी तरह उसने अपने भाई से संपर्क किया और सारी बात बताई। भाई ने एक एनजीओ की मदद से NHRC से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और महिला को छुड़ाया।

NHRC के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने बताया कि आरोपी मोहम्मद गाजी नाम के व्यक्ति ने उसे फंसाया और बेच दिया था। इस मामले की जांच जारी है।

जानिए जीबी रोड के बारे में

जीबी रोड, जिसे अब स्वामी श्रद्धानंद मार्ग कहा जाता है, दिल्ली का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास यह इलाका करीब 1 किलोमीटर में फैला हुआ है, जहां 100 से ज्यादा वेश्यालय चल रहे हैं। यहां करीब 1,000 से ज्यादा महिलाएं काम करने को मजबूर हैं। पहले यह इलाका मुगल और अंग्रेजों के समय से ही रेड लाइट एरिया के रूप में जाना जाता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!