Plane Crash : अभी तक लापता है जमशेदपुर से उड़ा विमान, चांदील डैम में डूबने की आशंका

Edited By Rahul Singh,Updated: 20 Aug, 2024 09:15 PM

the plane that took off from jamshedpur is still missing

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दो सीटों वाला एक प्रशिक्षण विमान लापता हो गया, जिसके बाद उसका पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

Jamshedpur Plane Crash : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दो सीटों वाला एक ट्रेनी विमान लापता हो गया, जिसके बाद उसका पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि विमान ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि विमान को आखिरी बार सरायकेला-खरसावां जिले के निमडीह के पास देखा गया था। उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों का प्रशासन, पुलिस और वन विभाग विमान की तलाश कर रहे हैं। मित्तल ने बताया कि निमडीह के निकटवर्ती इलाकों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी ली जा रही है। 

सूत्रों के मुताबिक, सेना का एक टू-सीटर विमान, जिसका नाम "सेना 152" है, देर रात से लापता है। यह विमान दलमा वन क्षेत्र के तराई में गिरने की आशंका जताई जा रही है। विमान की खोजबीन जारी है, जिसमें फ्लाइंग क्लब और वन विभाग की टीम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह विमान जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर आमदा पहाड़ के दलमा क्षेत्र में गिरा है।

चांदील डैम में डूबने की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने विमान को घने जंगल में उतरते हुए देखा था। विमान एक घने जंगल और पहाड़ों के बीच में गिरा है, और अब तक इसका कोई ठोस पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह विमान चांदील थाना क्षेत्र के कैला गढ़ इलाके के चांदील डैम में भी डूबा हो सकता है। फिलहाल, फ्लाइंग क्लब, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर विमान की खोजबीन कर रहे हैं।

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!