दर्द से जूझ रही थी प्रेग्नेट महिला, अस्पताल ने नहीं किया भर्ती, फिर दूसरे अस्पताल जाते वक्त...

Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Sep, 2024 03:01 PM

the pregnant woman was suffering from pain

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद, एंबुलेंस महिला को दूसरे अस्पताल में ले जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। यह घटना उस समय घटी जब महिला को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो रही थी और उसके प्रसव की स्थिति तेजी से बिगड़ गई।

खबरों के मुताबिक, महिला की प्रेग्नेंसी के 9 महीने पूरे हो चुके थे। जब उसे पेट में दर्द हुआ, तो उसे मैनपुरी के सौसैय्या मातृ शिशु चिकित्सालय लाया गया। लेकिन, अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल के लिए भेज दिया गया। इसी बीच, रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

यह भी पढ़ें- अस्पताल में भर्ती थी गर्भवती पत्नी, बिल न भरने पर बेचना पड़ा 3 साल का मासूम

पति ने बताई सारी बात

बच्चे के पिता ने बताया कि शुरू में अस्पताल ने कहा कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो सकती और ऑपरेशन करना पड़ेगा। लेकिन बाद में अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं। इसलिए महिला को दूसरे अस्पताल में भेजा गया। इस बीच, जब एंबुलेंस उसे अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही बच्चे का जन्म हो गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!