Breaking




बस फेरे शुरू होने ही लगे थे...अचानक दुल्हन के हाथों पर पड़ी दूल्हे की नजर, फिर एक-एक कर मंडफ छोड़ भागा सारा परिवार

Edited By Harman Kaur,Updated: 23 Apr, 2025 04:27 PM

the rounds were just about to begin groom ran away from the mandap

शादी के दिन होने वाली एक घटना ने सबको चौंका दिया। झारखंड के चतरा जिले के खडगदा स्थित एक मैरिज हॉल में 20 अप्रैल को एक शादी हो रही थी, जिसमें दुल्हन सजी-धजी बैठी थी, लेकिन दूल्हा और उसका परिवार शादी के मंडप से अचानक गायब हो गया। इस घटना के बाद लड़की...

नेशनल डेस्क: शादी के दिन होने वाली एक घटना ने सबको चौंका दिया। झारखंड के चतरा जिले के खडगदा स्थित एक मैरिज हॉल में 20 अप्रैल को एक शादी हो रही थी, जिसमें दुल्हन सजी-धजी बैठी थी, लेकिन दूल्हा और उसका परिवार शादी के मंडप से अचानक गायब हो गया। इस घटना के बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी। बैंड-बाजा के साथ दूल्हा सुनील कुमार अपने परिवार के साथ बारात लेकर पहुंचा। शादी की सभी रस्में शुरू होने वाली थीं, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा सुनील कुमार और उसका परिवार एक-एक कर शादी के मंडप से फरार हो गए। इस घटनाक्रम ने हर किसी को चौंका दिया। दुल्हन और उसके परिवार को बहुत बड़ा आघात पहुंचा, क्योंकि वे शादी के लिए पूरी तरह तैयार थे।

लड़की के पिता दशरथ प्रजापति, ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपनी सारी मेहनत की कमाई खर्च की थी। उन्होंने पूरी तरह से सुनिश्चित किया था कि शादी में कोई कमी न हो। लेकिन शादी से ठीक पहले इस तरह की घटना ने सबको हैरान कर दिया। अब लड़की के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है और पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़के के परिवार के लोग यह शंका कर रहे थे कि दुल्हन के हाथों पर सफेद दाग हैं, जो लड़की पक्ष ने उनसे छिपाया था। इस वजह से लड़का और उसका परिवार शादी के मंडप से फरार हो गए। इसके अलावा, दहेज देने की बात भी सामने आ रही है, जिसमें लड़की पक्ष के द्वारा लड़के पक्ष को घरेलू बर्तन और लगभग 9.50 लाख रुपए से अधिक का सामान दिया गया था। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि लड़के के परिवार ने जानबूझकर इस मामले को जटिल किया और शादी को रोक दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और लड़की के पिता ने न्याय की मांग की है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!