Breaking




IPL 2025: मुस्लिम लड़की से शादी करने वाला स्टार प्लेयर बना युवाओं का हीरो, बांटे लाखों रुपये; जानिए क्यों

Edited By Parveen Kumar,Updated: 22 Apr, 2025 08:20 PM

the star player who married a muslim girl became a hero of the youth

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के क्रिकेटर शिवम दुबे भले ही IPL 2025 में ज्यादा रन नहीं बना पाए हों, लेकिन उन्होंने एक ऐसा काम किया है, जिससे लोग उनकी दरियादिली के फैन हो गए हैं। शिवम दुबे ने तमिलनाडु के 10 उभरते खिलाड़ियों को 70,000 रुपये प्रति खिलाड़ी...

नेशनल डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के क्रिकेटर शिवम दुबे भले ही IPL 2025 में ज्यादा रन नहीं बना पाए हों, लेकिन उन्होंने एक ऐसा काम किया है, जिससे लोग उनकी दरियादिली के फैन हो गए हैं। शिवम दुबे ने तमिलनाडु के 10 उभरते खिलाड़ियों को 70,000 रुपये प्रति खिलाड़ी की स्कॉलरशिप दी है।

इस तरह उन्होंने कुल 7 लाख रुपये का योगदान दिया। यह घोषणा उन्होंने तमिलनाडु स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (TNSJA) के एक कार्यक्रम में की।

क्या कहा दुबे ने?

इस इवेंट में CSK के CEO काशी विश्वनाथन भी मौजूद थे। दुबे ने बताया कि जब वो टीम होटल से इस कार्यक्रम में आ रहे थे, तब TNCA के सचिव ने बताया कि ये आयोजन युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए है। उन्होंने कहा, “छोटी सी रकम भी युवाओं में जुनून भरती है। जब हम छोटे होते हैं, तो हर छोटा इनाम भी बहुत मायने रखता है।”

कौन-कौन खिलाड़ी होंगे स्कॉलरशिप के हकदार?

  • यह पैसे क्रिकेट, टेबल टेनिस, स्क्वैश और एथलेटिक्स जैसे अलग-अलग खेलों के 10 होनहार खिलाड़ियों में बांटे जाएंगे।
  • शिवम दुबे ने कहा कि उनका ये छोटा सा योगदान भविष्य के बड़े खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

IPL 2025 में कैसा रहा प्रदर्शन?

शिवम दुबे ने IPL 2025 में अब तक 8 मैचों में 230 रन बनाए हैं और सिर्फ एक फिफ्टी लगाई है। हालांकि उनका ये सामाजिक योगदान उनके खेल से भी बड़ा असर छोड़ गया है।

निजी जिंदगी की एक झलक

शिवम दुबे ने साल 2021 में अंजुम खान से शादी की थी, जो एक मुस्लिम लड़की हैं। इस शादी को लेकर भी वो काफी चर्चा में रहे थे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!