परिवहन मंत्री असीम गोयल द्वारा शंभू मोर्चे पर दिया गया बयान निंदनीय : भारतीय किसान एकता प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख

Edited By Parveen Kumar,Updated: 04 Jul, 2024 10:38 PM

the statement given by aseem goyal on shambhu morcha is condemnable

भारतीय किसान एकता बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के परविहन मंत्री असीम गोयल द्वारा बीते दिवस केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात के बाद ब्यान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने कृषि मंत्री से शंभू बॉर्डर का रास्ता...

नेशनल डेस्क (रघुनंदन पराशर) : भारतीय किसान एकता बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के परविहन मंत्री असीम गोयल द्वारा बीते दिवस केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात के बाद ब्यान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने कृषि मंत्री से शंभू बॉर्डर का रास्ता खुलवाने के लिए बात की है। औलख ने कहा कि परिवहन मंत्री असीम गोयल जनता को बताएं कि हरियाणा में रास्ते उनकी सरकार ने बंद किए हैं, न कि किसानों ने। किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए राजधानी दिल्ली जा रहे थे।

13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया हुआ था, आपने 6 फरवरी से ही पूरे हरियाणा के रास्ते सील कर दिए, कीलें लगा दी। रास्तों पर दीवारें करवा दी, नहरों के पुल बंद करवा दिए। किसानों को रोकने के लिए जहरीली आंसू गैस, इंजेक्टर मोर्टार व सीधी गोलियां चलाई गई। युवा किसान शुभकरण शहीद हो गया। 5 किसानों की आंखें चली गई, 433 किसान गंभीर जख्मी हो गए। एक युवा किसान नवदीप को बिना कसूर के आपकी सरकार ने अंबाला जेल में बंद कर रखा है। औलख ने कहा कि आज असीम गोयल को व्यापारियों की चिंता हो रही है, आपकी भाजपा सरकार ने व्यापारियों को नोटबंदी करके व जीएसटी लगाकर बर्बाद कर दिया है। कोरोना काल में भाजपा ने किसी भी व्यापारी की सुध नहीं ली।

सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा सभी परेशान हैं। मंत्री पद पर होते हुए परिवहन मंत्री एक गैर जिम्मेदाराना ब्यान दे रहे हैं। हरियाणा सरकार के मंत्री होने के नाते आपको जन-जन का ध्यान रखना चाहिए। आप एक विशेष वर्ग की बात करके किसानों व मजदूरों को अनदेखा नहीं कर सकते। किसान आपकी भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करवाने की लिए संघर्ष कर रहे हैं। यहां सब किसान-मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी मिलकर रहते हैं। एक दूसरे का अटूट भाईचारा है, आप बेतुका ब्यान देकर आपसी भाईचारे को खराब करने का काम न करें।

औलख ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा 142 दिन से आंदोलन कर रहा है। मांगें मानने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। हरियाणा के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा है कि किसान मोर्चा के कारण आने-जाने के  रास्ते बंद है, जबकि यह इल्जाम बिल्कुल बेबुनियाद है। सारी दुनिया जानती है कि सडक़ में दीवारें हरियाणा सरकार ने बनाई हैं और रास्ता भी उन्होंने ही रोका है। उन्होंने ने कहा कि सरकार लोगों और कारोबारियों की परेशानी को देखते हुए रास्ते खोलें, इस पर किसान संगठनों को आपत्ति नहीं है। इस मौके पर प्रधान प्रकाश सिंह साहुवाला, पूर्व सरपंच नछत्तर सिंह झोरड़ रोही, राजेंद्र सिंह, राज सिंह, लखविंदर सिंह साहुवाला, खुशदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा, लीला साहुवाला मौजूद रहे।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!