mahakumb

अयोध्या जाने वाले राम भक्तों के लिए बड़ी खबर! बदल गया रामलला के दर्शनों का समय

Edited By Radhika,Updated: 05 Feb, 2025 10:16 AM

the time of darshan of ramlala changed

अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसे जानकर अयोध्या में दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए यह खबर बहुत ही जरूरी होगी। दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ के कारण अयोध्या में भक्तों की...

नेशनल डेस्क : अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसे जानकर अयोध्या में दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए यह खबर बहुत ही जरूरी होगी। दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ के कारण अयोध्या में भक्तों की भीड़ बढ़ गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए, राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रभु राम के दर्शन का समय बढ़ा दिया था। पहले सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकते थे, लेकिन अब 6 फरवरी से यह समय बदला जाएगा। अब से भक्त सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक रामलला का दर्शन पूजन कर सकेंगे।

PunjabKesari

दर्शनों के लिए मिलेगा ज़्यादा समय-

इसके साथ ही, सुबह 4:00 बजे मंगला आरती भी होगी। यह बदलाव अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए सुखद रहेगा, क्योंकि अब उन्हें दर्शन के लिए अधिक समय मिलेगा। रामलला के दर्शन-पूजन में अब एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसे राम मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया है। अब, मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद कर दिया जाएगा और फिर सुबह 6:00 बजे श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद, राम भक्त अनवरत रूप से प्रभु राम का दर्शन कर सकेंगे, जो रात 10:00 बजे तक जारी रहेगा। यह जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखकर लिया गया है।

PunjabKesari

60 लाख लोग कर चुके हैं दर्शन-

प्रयागराज महाकुंभ के कारण, लाखों श्रद्धालु रोज़ाना अयोध्या आकर रामलला का दर्शन कर रहे हैं। मकर संक्रांति से लेकर अब तक, लगभग 50 से 60 लाख भक्त अयोध्या में प्रभु राम का दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन 2 से 3 लाख लोग रामलला के दर्शन पूजन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। साथ ही, राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी जा रही व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

अधिक भक्तों कर सकेंगे दर्शन-

राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन-पूजन के समय में बदलाव किया है, जिससे अयोध्या आने वाले भक्तों को अधिक सुविधा मिलेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि अब 6 फरवरी से राम भक्त प्रभु राम का दर्शन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे।

ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध-

डॉ. अनिल मिश्रा ने यह भी बताया कि मकर संक्रांति से लेकर अब तक लगभग 50 से 60 लाख भक्तों ने अयोध्या में प्रभु राम का दर्शन और पूजन किया है। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। ट्रस्ट द्वारा लाकर से लेकर व्हीलचेयर तक की व्यवस्था नि:शुल्क की जा रही है, ताकि हर भक्त को दर्शन में कोई परेशानी न हो।

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!