Edited By Pardeep,Updated: 21 Feb, 2025 11:12 PM

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। फेफना के थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला के साथ उसके गांव के ग्राम प्रधान राहुल पासवान द्वारा तकरीबन एक माह पहले दुष्कर्म किया गया।
इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर बृहस्पतिवार को राहुल के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राहुल को थाना क्षेत्र के एकौनी तिराहा से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है।