होटल के कमरे में काटा बर्थडे का केक...फिर गर्लफ्रेंड की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूल गया बॉयफ्रेंड

Edited By Yaspal,Updated: 08 Sep, 2024 08:05 PM

then boyfriend murdered his girlfriend and hanged himself

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती के शव पाए गए। पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। सिटी पुलिस, कुरुक्षेत्र, के थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि संदेह है कि व्यक्ति ने महिला की हत्या करने...

नेशनल डेस्कः हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती के शव पाए गए। पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। सिटी पुलिस, कुरुक्षेत्र, के थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि संदेह है कि व्यक्ति ने महिला की हत्या करने के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि दोनों की शिनाख्त कर ली गयी है। पुरुष पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला था, जबकि महिला अंबाला की रहने वाली थी और वर्तमान में यहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दोनों होटल पहुंचे और कमरे को बंद कर लिया। वे अपने साथ केक लेकर आए थे क्योंकि उस दिन उस युवक का जन्मदिन था। शनिवार को दोपहर तक जब युवती हॉस्टल के कमरे में नहीं पहुंची तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी तरह, युवक के माता-पिता द्वारा की गई कॉल का भी कोई जवाब नहीं मिला। शनिवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसने उनके मोबाइल फोन की लोकेशन से उनका पता लगाया। एसएचओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!