mahakumb

दिल्ली ने छल की राजनीति को अस्वीकार किया, हमने उपस्थिति दर्ज कराई : कांग्रेस

Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Feb, 2025 03:28 PM

there will be a congress government in delhi in 2030 said jairam ramesh

कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर जनमत संग्रह करार दिया और कहा कि लोगों ने ‘‘छल और धोखे' की राजनीति को अस्वीकार किया है।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर जनमत संग्रह करार दिया और कहा कि लोगों ने ‘‘छल और धोखे'' की राजनीति को अस्वीकार किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उसका वोट प्रतिशत बढ़ा है तथा उसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पांच साल बाद कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में लौटेगी।

रमेश ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जनमत संग्रह से ज्यादा कुछ नहीं दर्शाते हैं। आख़िरकार, 2015 और 2020 में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के चरम पर होने के बावजूद आप ने दिल्ली में निर्णायक जीत हासिल की थी। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री की नीतियों की पुष्टि होने के बजाय यह वोट अरविंद केजरीवाल की छल, धोखे की राजनीति और उपलब्धि के बढ़ा-चढ़ाकर किए दावों की अस्वीकृति है।''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुए विभिन्न ‘घोटालों' को उजागर करने का बीड़ा उठाया और मतदाताओं ने उनके 12 वर्षों के कुशासन पर अपना फैसला सुनाया है। रमेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, हालांकि वोट शेयर बढ़ा है। कांग्रेस का प्रचार अभियान जोरदार था। विधानसभा में भले ही न हो लेकिन दिल्ली में इसकी उपस्थिति जरूर है।'' रमेश ने कहा कि यह ऐसी उपस्थिति है जिसे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से चुनावी रूप से विस्तारित किया जाएगा तथा 203O में दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!