Breaking




Rain Alert: 70 की रफ्तार से आएगी आंधी, दिल्ली समेत 22 राज्यों में होगी भीषण बारिश, IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 28 Apr, 2025 10:46 PM

there will be heavy rain in 22 states including delhi

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। देश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है..

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। देश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन गए हैं। दिल्ली समेत 22 राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कई जगहों पर आंधी और बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 1 मई से धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा। पूर्व और मध्य भारत में भी गरज और बिजली के साथ आंधी आने की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। खास बात यह है कि 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी मौसम पलटने वाला है।

  • 29 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली देखने को मिलेगी।

  • 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

  • 30 अप्रैल और 1 मई को भी बादल बने रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।

  • तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

तापमान में आएगा बड़ा बदलाव

IMD के अनुसार:

  • उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी।

  • मध्य भारत में 2-4 डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

  • महाराष्ट्र में अगले 5 दिन तापमान स्थिर रहेगा और फिर उसमें 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

  • गुजरात में अगले 4 दिन तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

  • राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को सबसे अधिक तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

क्यों हो रहा है मौसम में इतना बड़ा बदलाव?

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो 2 मई से सक्रिय होगा। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बारिश और आंधी को बढ़ावा दे रहे हैं। पूर्वी असम और बांग्लादेश के आसपास बने सर्कुलेशन से भी तेज हवाएं और गरज-चमक बढ़ने की उम्मीद है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!