Dussehra पर होगी बारिश, 55 kmph की स्पीड चलेंगी ठंडी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया Update

Edited By Yaspal,Updated: 11 Oct, 2024 05:45 PM

there will be rain on dussehra cold winds will blow at a speed of 55 kmph

देशभर में कल यानी 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए रावण दहन किया जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने दशहर पर कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्लीः देशभर में कल यानी 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए रावण दहन किया जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने दशहर पर कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 16 के बीच केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु में अलग-अलग जिलों, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश का अनुमान बना हुआ है। इसके अलावा दिल्ली-NCR में 12 से 18 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। यहां सुबह-शाम धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। एनसीआर में अगले एक हफ्ते अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

दिल्ली की हवा रहेगी साफ
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर में बारिश आने की कोई संभावना नहीं है। यहां हवा में AQI का लेवल 100 से 150 के बीच रहेगा। बच्चों को और बुजुर्गों को सलाह है कि वह सुबह-शाम ठंड से बचाव करें।

12 और 13 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में कोंकण, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज बारिश हुई है। इसके अलावा रायलसीमा, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्ही से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण से आ रही हवाओं के चलते 12 और 13 अक्टूबर को गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!