किसी के पिता ने लड़ी जंग तो किसी ने खुद लिया हिस्सा, इन एक्टर्स का कारगिल युद्ध से है गहरा नाता

Edited By Harman Kaur,Updated: 26 Jul, 2024 12:53 PM

these actors have deep connection with kargil war

देशभर में कारगिल युद्ध की विजय की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और युद्ध में विजय प्राप्त करने वाले बहादुरों की कहानियों को याद किया जा रहा है। सिनेमा ने कारगिल युद्ध को बड़े परदे पर खूब सराहा है, लेकिन...

नेशनल डेस्क: देशभर में कारगिल युद्ध की विजय की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और युद्ध में विजय प्राप्त करने वाले बहादुरों की कहानियों को याद किया जा रहा है। सिनेमा ने कारगिल युद्ध को बड़े परदे पर खूब सराहा है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जिनका इस युद्ध से सीधा कनेक्शन रहा है। आइए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में.....
PunjabKesari
1. अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल (रिटायर्ड) अजय शर्मा भी कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे थे। अनुष्का ने बताया है कि उनके पिता 1982 से हर बड़े आर्मी ऑपरेशन का हिस्सा रहे हैं, जिसमें ऑपरेशन ब्लू स्टार और कारगिल युद्ध भी शामिल हैं। हालांकि, जब कारगिल युद्ध हो रहा था, तब अनुष्का छोटी थीं और युद्ध की स्थिति को ठीक से नहीं समझ पाती थीं। वे युद्ध के दौरान अपने पिता से स्कूल और अपने दोस्तों के बारे में बात करती थीं, जबकि उनकी मां युद्ध की अपडेट्स के लिए टीवी चालू रखती थीं।
PunjabKesari
2. नाना पाटेकर
बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक नाना पाटेकर ने कारगिल युद्ध के दौरान एक्टिंग से ब्रेक लिया और लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट में भर्ती हो गए थे। नाना ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने युद्ध के समय आर्मी में शामिल होने के लिए कई प्रयास किए।

PunjabKesari

हालांकि, उन्हें सिविलियन मानते हुए युद्ध में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन उन्होंने कारगिल युद्ध में क्विक रिएक्शन टीम का हिस्सा बनकर देश की सेवा की।
PunjabKesari
3. रणविजय सिंह सिंघा
'MTV रोडीज' फेम होस्ट और एक्टर रणविजय सिंह सिंघा हमेशा आर्मी में शामिल होना चाहते थे। उनके पिता, लेफ्टिनेंट जनरल इकबाल सिंह सिंघा, कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे थे। रणविजय ने बताया कि युद्ध के दौरान वे आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं, दिल्ली में पढ़ रहे थे और युद्ध की स्थिति के बारे में चर्चा किया करते थे। उनके पिता युद्ध के दौरान राजौरी-पुंछ सेक्टर में एक रेजिमेंट कमांड कर रहे थे।
PunjabKesari
4. विक्रमजीत कंवरपाल
'पेज 3', 'डॉन', और '2 स्टेट्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके विक्रमजीत कंवरपाल 2002 में मेजर की रैंक से रिटायर हुए थे। 2021 में कोविड के कारण 52 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। विक्रमजीत ने कारगिल युद्ध का हिस्सा होने की बात अपने बचपन की दोस्त को बताई थी। युद्ध के बाद उन्होंने बॉलीवुड में करियर शुरू किया और 2007 की फिल्म '1971' में पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया।
PunjabKesari
5.  गुल पनाग
फिल्मों और TV शोज में काम कर चुकीं गुल पनाग के पिता, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हरचरणजीत सिंह पनाग (एच. एस. पनाग), कारगिल युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका में थे। जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध समाप्त हो गया, लेकिन सेना के पास अभी भी बड़ी जिम्मेदारी थी। जनवरी 2000 में एच. एस. पनाग ने यालडोर सेक्टर में एक ऑपरेशन का नेतृत्व किया, जिसमें 35 पाकिस्तानी बंकर तबाह किए गए और कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। उन्होंने 'ऑपरेशन कबड्डी' समेत कई ऑपरेशनों का नेतृत्व किया, जिससे भारत को नियंत्रण मिला। इन एक्टर्स के कारगिल युद्ध से जुड़े अनुभव और उनकी कहानियां भारतीय सिनेमा और सेना के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी को दर्शाती हैं।
PunjabKesari
बता दें कि भारतीय सेना ने लद्दाख में स्थित कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग 3 महीने तक चले युद्ध में जीत हासिल करते हुए 26 जुलाई 1999 को 'ऑपरेशन विजय' की सफल समाप्ति का ऐलान किया था। पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में इस दिन को 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!