ये आदतें पतियों को बना सकती हैं कंगाल, तुरंत सतर्क हो जाएं....प्रेमानंद महाराज के वचनों को समझें

Edited By Anu Malhotra,Updated: 16 Aug, 2024 03:38 PM

these habits can make husbands poor become alert immediately

राधा रानी के महान भक्त संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज जो वृंदावन में निवास करते हैं। उनके आत्म-ज्ञान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते है।

 नेशनल डेस्क: राधा रानी के महान भक्त संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज जो वृंदावन में निवास करते हैं। उनके आत्म-ज्ञान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते है।   प्रेमानंद महाराज सत्संग के माध्यम से भक्तों को जीवन में सही दिशा दिखाते हैं और उनके प्रश्नों का समाधान भी करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, और उनके सत्संग में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, और RSS चीफ मोहन भागवत जैसी मशहूर हस्तियां भी शामिल होती रही हैं। वे जीवन के महत्व, व्यवहार और रिश्तों के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पतियों के लिए कुछ अहम सलाह दी है, जिसमें उन्होंने उन आदतों का जिक्र किया है जो उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर बना सकती हैं। आईए प्रेमानंद महाराज के वचमों पर डालते है एक नज़र.....

पत्नी को बोझ न सझें
प्रेमानंद महाराज का कहना है कि पतियों को कभी भी अपनी पत्नी को बोझ नहीं समझना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक प्रगति रुक जाती है और व्यक्ति धीरे-धीरे आर्थिक रूप से कमजोर होता चला जाता है, जिससे अंततः वह कंगाल हो सकता है।

 अपमान न करें
उन्होंने बताया कि पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। यदि पति अपनी पत्नी का अपमान करता है या उसे अपशब्द कहता है, तो इससे न केवल उसे पाप का भागीदार बनना पड़ता है, बल्कि देवी-देवता भी उससे नाराज़ हो जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप, जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है और व्यक्ति कंगाल हो सकता है।
 
मारपीट न करें
प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा कि जो पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं, उनका जीवन हमेशा कठिनाइयों से भरा रहता है। हर महिला को देवी का रूप माना जाता है, और जिस घर में देवी का सम्मान नहीं होता, वहां सुख-शांति कभी नहीं रहती।

बच्चों के साथ भेदभाव न करें
उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता को अपने सभी बच्चों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। जिस घर में बेटी के जन्म पर मातम मनाया जाता है, वहां खुशहाली नहीं रहती। माता-पिता को अपने सभी बच्चों को बराबर प्रेम देना चाहिए, अन्यथा देवी-देवता नाराज़ हो जाते हैं और जीवन में अनेक परेशानियां आ सकती हैं।

पत्नी को खर्च के लिए पैसे दें
अंत में, महाराज ने यह भी कहा कि पति को अपनी पत्नी की जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए और उसे घर खर्च के लिए पैसे देने चाहिए। ऐसा न करने पर व्यक्ति को जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!