BJP कार्यकारी अध्यक्ष बनने की रेस में ये नाम, किसको मिल सकती है जिम्मेदारी?

Edited By Yaspal,Updated: 25 Jul, 2024 06:19 PM

these names are in the race to become bjp working president

लोकसभा चुनाव के करीब 2 महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है। आने वाले कुछ दिनों में बीजेपी को नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक 1 अगस्त से पहले इसकी घोषणा की जा सकती है

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव के करीब 2 महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है। आने वाले कुछ दिनों में बीजेपी को नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक 1 अगस्त से पहले इसकी घोषणा की जा सकती है। बता दें कि आने वाले कुछ महीनों में हरियाणा, महाराष्ट और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जेपी नड्डा के पास अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है क्योंकि नड्डा अध्यक्ष पद के साथ-साथ अन्य दो जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राज्यसभा में नेता सदन की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

इन नामों की चर्चा
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने की रेस में कई नाम आगे चल रहे हैं। इनमें सबसे आगे बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का नाम सबसे ऊपर है। विनोद तावड़े संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। संघ को भी विनोद तावड़े के नाम पर कोई आपत्ति नहीं होगी। तावड़े को संगठन का अनुभव भी है। विनोद तावड़े महाराष्ट्र से आते हैं। महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। महाराष्ट्र में इस समय महायुति की सरकार है। बिहार में प्रभारी बनाए जाने के बाद तावड़े नीतीश कुमार को अपने पाले में लेकर आए। इतना ही नहीं बिहार लोकसभा चुनाव के नतीजों भी बीजेपी के लिए अच्छे रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी कार्यकारी अध्यक्ष बनने की रेस में हैं।

ये भी पढ़ें
बीजेपी को जल्द मिल सकता है कार्यकारी अध्यक्ष, किसी भी वक्त हो सकता है ऐलान


केशव को उम्मीद
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी अध्यक्ष बनने की रेस में है। हाल ही में उन्होंने पहले लखनऊ और फिर दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो केशव मौर्य उत्तर प्रदेश की जगह अब दिल्ली में बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केशव मौर्य के रिश्तों में तल्खी देखने को मिली है। 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। अब इन दोनों नेताओं की कलह खुलकर सामने आ गई है।

अनुराग ठाकुर का नाम भी रेस में
इसके अलावा, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का नाम भी रेस में है। अनुराग ठाकुर पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। अनुराग हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से पांचवीं बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। अनुराग ठाकुर युवा भी हैं और युवाओं के बीच लोकप्रिय भी हैं। इतना ही नहीं अनुराग ठाकुर की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता भी अधिक है। हालांकि, हिमाचल से होने के नाते उनके नाम पर शायह ही विचार किया जाए। क्योंकि जेपी नड्डा भी हिमाचल से आते हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!