पैसा डबल करने का शानदार मौका... मार्किट में धमाका करने आ रहे ये तीन IPO

Edited By rajesh kumar,Updated: 15 Sep, 2024 03:42 PM

these three ipos are coming to create a blast in the market

इस हफ्ते शेयर बाजार में IPO की भरमार होने वाली है। कल, यानी 16 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 5 नई कंपनियां शेयर बाजार में अपना IPO लॉन्च करेंगी। इनमें से 2 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट में लिस्ट होंगी, जबकि बाकी SME सेगमेंट में आएंगी।

नेशनल डेस्क: इस हफ्ते शेयर बाजार में IPO की भरमार होने वाली है। कल, यानी 16 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 5 नई कंपनियां शेयर बाजार में अपना IPO लॉन्च करेंगी। इनमें से 2 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट में लिस्ट होंगी, जबकि बाकी SME सेगमेंट में आएंगी। इसके साथ ही, पहले से खुले 5 IPO में निवेश का शानदार मौका रहेगा। हफ्ते के अंत तक 13 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने की उम्मीद है, जिनमें सबसे बड़ा नाम बजाज हाउसिंग फाइनेंस का है। बजाज ग्रुप की कोई कंपनी कई सालों बाद शेयर बाजार में लिस्ट हो रही है, इसलिए इस IPO को लेकर काफी उत्साह है।

5 नए IPO जो इस हफ्ते आ रहे हैं:

  1. Pelatro IPO
    यह IPO 16 सितंबर को खुलेगा और 19 सितंबर को बंद होगा।
    कंपनी का लक्ष्य 55.98 करोड़ रुपए जुटाना है।
    शेयर 24 सितंबर को NSE SME पर लिस्ट होंगे।

  2. Arkade Developers IPO
    इस IPO का साइज 410 करोड़ रुपए है।
    यह 16 से 19 सितंबर तक ओपन रहेगा।
    शेयर 24 सितंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

  3. Paramount Speciality Forgings IPO
    यह IPO 17 सितंबर को खुलेगा और 32.34 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है।
    शेयर 24 सितंबर को NSE SME पर लिस्ट होंगे।

  4. BikeWo GreenTech IPO
    यह IPO 18 से 20 सितंबर तक खुला रहेगा।
    कंपनी 24.09 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
    शेयर 25 सितंबर को NSE SME पर लिस्ट होंगे।

  5. SD Retail Logo IPO
    यह IPO 20 सितंबर से 24 सितंबर तक ओपन रहेगा।
    कंपनी का टारगेट 64.98 करोड़ रुपए जुटाने का है।
    शेयर 27 सितंबर को NSE SME पर लिस्ट होंगे।

आने वाले इन IPOs के साथ निवेशकों को नए निवेश अवसर मिलेंगे। यदि आप शेयर बाजार में रुचि रखते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए कई दिलचस्प विकल्प लेकर आ रहा है।

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!