'नाम लेते हैं छत्रपति शिवाजी का, काम औरंगजेब वाले', CM शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला

Edited By rajesh kumar,Updated: 01 Sep, 2024 07:14 PM

they take the name of chhatrapati shivaji but do the work of aurangzeb

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर औरंगजेब तथा अफजल खान के कार्यों का अनुकरण करने तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर औरंगजेब तथा अफजल खान के कार्यों का अनुकरण करने तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। शिंदे ने पत्रकारों के साथ बातचीत में 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के मालवन इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने पर बयानबाजी को लेकर विपक्ष की आलोचना की।

शिंदे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपमुख्यमंत्रियों- देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार तथा खुद उनके इस ‘‘दर्दनाक'' घटना के लिए माफी मांगने के बावजूद विपक्ष राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा को दो जेसीबी से उखाड़ दिया गया।

'नाम लेते हैं छत्रपति शिवाजी का, काम औरंगजेब वाले'
शिंदे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें (ठाकरे को) उनकी जगह दो साल पहले ही दिखा दी थी। आप नाम तो छत्रपति शिवाजी महाराज का लेते हैं, लेकिन आपके काम औरंगजेबी और अफजल खानी हैं।'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता विपक्ष को सबक सिखाएगी। 

सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहाए जाने के विरोध में रविवार को मुंबई में महा विकास अघाड़ी के विरोध प्रदर्शन के दौरान यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की आत्मा का अपमान किया गया है और लोग छत्रपति शिवाजी का अपमान करने वालों को कभी नहीं भूलेंगे। विरोध रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह जहां भी हाथ रखते हैं, सत्य नष्ट हो जाता है।

महाराष्ट्र की आत्मा का अपमान किया- ठाकरे 
उन्होंने कहा, "इस गलती के लिए कोई बहाना नहीं है। शिवाजी महाराज और गेटवे ऑफ इंडिया हमारे देश का प्रवेश द्वार है। यह शिव विरोधी सरकार असंवैधानिक तरीके से बैठी है। देश के प्रधानमंत्री चार दिन पहले आए थे। उन्होंने माफी मांगी। माफी मांगते समय भी उनके चेहरे पर कुछ नहीं था।" उन्होंने कहा, "क्या आपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए महाराजा की मूर्ति लगाने के लिए माफ़ी मांगी? यह मोदी की गारंटी है, वह जहां भी हाथ रखेंगे, सत्य नष्ट हो जाएगा। महाराष्ट्र की आत्मा का अपमान किया गया है, महाराष्ट्र के धर्म का अपमान किया गया है। महाराष्ट्र शिवाजी का अपमान करने वालों को कभी माफ नहीं करेगा।" 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!