साउथ की इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Pardeep,Updated: 21 Sep, 2024 12:25 AM

this famous south actress passed away

अनुभवी मलयालम अभिनेता कवियूर पोन्नम्मा का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सात दशकों के शानदार करियर के साथ, पोन्नम्मा कुछ समय से उपचाराधीन थीं।

कोच्चिः अनुभवी मलयालम अभिनेता कवियूर पोन्नम्मा का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सात दशकों के शानदार करियर के साथ, पोन्नम्मा कुछ समय से उपचाराधीन थीं। लंबे समय से वरिष्ठ अदाकारा कैंसर से जूझ रही थीं। पोन्नम्मा ने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। जिनमें उन्होंने मुख्य रूप से मां की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें चार बार राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  

शानदार रहा कवियूर पोन्नम्मा का करियर
फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो अनुभवी अभिनेत्री का पार्थिव शरीर शनिवार को कलामासेरी म्यूनिसिपल टाउनहॉल में रखा जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद, इसे अलुवा स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी हो कि कवियूर पोन्नम्मा का इंडस्ट्री में छह दशक से लंबा करियर रहा। इस दौरान उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने ज्यादातर मां की भूमिकाएं निभाई थीं। उनकी पहली फिल्म 1962 में 'श्रीराम पट्टाभिषेकम' थी। वह 27 से अधिक मलयालम टेलीविजन धारावाहिकों में भी दिखाई दी थीं और फिल्मों में कुछ गाने भी गाए थे। 

कवियूर पोन्नम्मा के निधन पर सीएम पिनाराई विजयन ने जताया शोक
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कवियूर पोन्नम्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं कवियूर पोन्नम्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं, जिन्होंने एक मां के रूप में अपनी भूमिकाओं के माध्यम से मलयाली लोगों का दिल जीता। उनका लंबा कलात्मक करियर केवल सिनेमा तक ही सीमित नहीं था बल्कि थिएटर और टेलीविजन तक भी उनका जलवा फैला हुआ था।' उन्होंने आगे कहा, 'उनके निधन के साथ, मलयालम सिनेमा और रंगमंच के इतिहास का एक शानदार अध्याय समाप्त हो गया है। हालांकि, वह अपने यादगार किरदारों के माध्यम से मलयाली लोगों के दिलों में बनी रहेंगी। मैं इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।'
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!