Edited By Parveen Kumar,Updated: 03 Apr, 2025 10:24 PM
शादी एक पवित्र बंधन होता है, जिसमें दो लोग न केवल एक-दूसरे के साथी बनते हैं, बल्कि उनके बीच अधिकार और जिम्मेदारियां भी बंटती हैं। लेकिन बदलते समय के साथ शादी के मायने भी बदल रहे हैं।
नेशनल डेस्क : शादी एक पवित्र बंधन होता है, जिसमें दो लोग न केवल एक-दूसरे के साथी बनते हैं, बल्कि उनके बीच अधिकार और जिम्मेदारियां भी बंटती हैं। लेकिन बदलते समय के साथ शादी के मायने भी बदल रहे हैं। चीन की एक लड़की ने शादी को कमाई का जरिया बना लिया है। वह अब तक 20 बार दुल्हन बन चुकी है, लेकिन अब भी कुंवारी है।
दरअसल, चीन की रहने वाली काओ मेई नाम की लड़की उन लोगों के लिए दुल्हन बनती है, जिन्हें समाज के दबाव में शादी करनी पड़ती है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल की काओ सिर्फ दिखावे के लिए शादी करती है और बाद में अपने घर लौट जाती है। इस काम को उसने साल 2018 में अपने दोस्त की नकली गर्लफ्रेंड बनकर शुरू किया था। बाद में उसने इसे एक बिजनेस में बदल दिया।
कैसे करती है कमाई?
काओ लोगों की नकली बीवी या गर्लफ्रेंड बनकर शादी समारोह में शामिल होती है। इसके लिए वह घंटे के हिसाब से 1,500 युआन (करीब 18,000 रुपये) चार्ज करती है। वह इस काम को एक नौकरी की तरह मानती है, लेकिन इसमें वह नौकरी से ज्यादा पैसे कमा रही है।
काओ इस बात का खास ध्यान रखती है कि कोई कानूनी दिक्कत न हो। इसलिए वह सिर्फ शादी की रस्मों में शामिल होती है और कानूनी रूप से शादी नहीं करती। वह उन लोगों की मदद करती है, जो समाज के दबाव के कारण शादी करने के लिए मजबूर होते हैं। इस अजीबोगरीब बिजनेस ने उसे न केवल पहचान दिलाई है, बल्कि वह इस काम से अच्छी खासी कमाई भी कर रही है।