KBC 16 के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा ! एक खिलाड़ी के लिए बदल गया पूरा नियम

Edited By Mahima,Updated: 17 Sep, 2024 01:38 PM

this happened for the first time in the history of kbc 16

अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (KBC 16) अपने अनूठे फार्मेट और दिलचस्प सवालों के लिए जाना जाता है। हालांकि इस शो के लंबे इतिहास में कई बदलाव हुए हैं, लेकिन हाल ही में एक विशेष घटना ने सभी को चौंका दिया। शो के दौरान, पहली...

नेशनल डेस्क: अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (KBC 16) अपने अनूठे फार्मेट और दिलचस्प सवालों के लिए जाना जाता है। हालांकि इस शो के लंबे इतिहास में कई बदलाव हुए हैं, लेकिन हाल ही में एक विशेष घटना ने सभी को चौंका दिया। शो के दौरान, पहली बार किसी प्रतियोगी के लिए खेल के नियम को बदला गया। 
 

क्यों बदला गया नियम?
हाल ही के एपिसोड में झारखंड के बोकारो निवासी त्रिशूल सिंह चौधरी ने हॉट सीट पर बैठकर एक अनूठी स्थिति का सामना किया। त्रिशूल, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने शो में अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें हकलाने की समस्या है। इस वजह से उन्हें संदेह था कि वह गेम के कुछ सेगमेंट्स को कैसे पार करेंगे। उनकी इस स्थिति को देखते हुए, शो के मेज़बान अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा फैसला लिया और खुद गेम के नियम में बदलाव करने का निर्णय लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अमिताभ बच्चन का निर्णय
अमिताभ बच्चन ने त्रिशूल के लिए विशेष प्रावधान किए। उन्होंने कहा, "जहां आपको बोलने में दिक्कत हो रही हो, वहां हम संभाल लेंगे। जैसे 'फोन अ फ्रेंड' के ऑप्शन में केवल 45 सेकेंड का समय मिलता है। इस स्थिति को देखते हुए, मैं खुद सवाल पढ़ूंगा और विकल्प भी दूंगा।" बिग बी ने यह भी सुनिश्चित किया कि त्रिशूल को सुपर संदूक के विकल्प में केवल विकल्प ए, बी, सी या डी बताना होगा, और वे खुद समझ जाएंगे। अमिताभ बच्चन का यह कदम शो के इतिहास में पहली बार देखा गया, जब किसी प्रतियोगी के लिए नियम बदले गए और बिग बी ने खुद सवाल पढ़ने का जिम्मा उठाया।

खेल का परिणाम
त्रिशूल सिंह चौधरी ने 16 में से 13 सवालों के सही जवाब दिए और 25 लाख रुपये तक पहुंच गए। हालांकि, 50 लाख रुपये के सवाल पर वह अटक गए। 50 लाख रुपये का सवाल था, "कौन से डॉक्यूमेंट को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेट किया गया है?" सही जवाब था ‘ह्यूमन रिसोर्स’। त्रिशूल इस सवाल का सही जवाब नहीं दे सके और इस वजह से उन्हें 25 लाख रुपये से संतोष करना पड़ा।

 

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

162/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

115/3

15.1

Royal Challengers Bengaluru need 48 runs to win from 4.5 overs

RR 8.10
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!