mahakumb

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश, राजधानी में टूटा 101 साल का ये रिकॉर्ड

Edited By Pardeep,Updated: 29 Dec, 2024 09:19 AM

this is the second time in 101 years that delhi has received so much rain

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और ठंड रही, साथ ही 101 वर्षों में दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के पिछले 24 घंटों में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई,...

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और ठंड रही, साथ ही 101 वर्षों में दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के पिछले 24 घंटों में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण दिनभर तापमान सामान्य से कम रहा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिसंबर 1923 को एक ही दिन में सबसे अधिक बारिश हुई थी, जो 75.7 मिमी थी। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार 1901 में आंकड़े दर्ज किये जाने के बाद से दिसंबर 2024 माह वार बारिश के मामले में अब तक का पांचवा सर्वाधिक वर्षा वाला माह रहा। 

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आज सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की संचयी वर्षा 1901 के बाद से दूसरी सबसे अधिक है। मासिक वर्षा पांचवीं सबसे अधिक है। 24 घंटे की संचयी वर्षा सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान हुई वर्षा को संदर्भित करती है।'' आईएमडी ने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं। 

भारत मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने रविवार को घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 दर्ज किया गया। 

समीर ऐप के अनुसार 28 निगरानी केन्द्रों में से चार - आईएचबीएएस दिलशाद गार्डन, लोधी रोड और श्री अरबिंदो मार्ग में एक्यूआई 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई और यह 100 से नीचे रही। बाकी केन्द्रों में एक्यूआई 'मध्यम' और 'खराब' श्रेणियों में दर्ज की गई। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!