Breaking




Health Alert: सावधान! ये दवा बना देगा आपको अंधा, कहीं आप तो नहीं कर रहें इसका सेवन!

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 20 Mar, 2025 02:09 PM

this medicine will make you blind are you consuming it

स्टेरॉयड का इस्तेमाल अक्सर अस्थमा, एलर्जी, गठिया, त्वचा रोगों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता है। यह दवाएं शरीर में सूजन और एलर्जी को कम करने का काम करती हैं, लेकिन अगर इन्हें लंबे समय तक या बिना डॉक्टर की सलाह के लिया जाए

नेशनल डेस्क: स्टेरॉयड का इस्तेमाल अक्सर अस्थमा, एलर्जी, गठिया, त्वचा रोगों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता है। यह दवाएं शरीर में सूजन और एलर्जी को कम करने का काम करती हैं, लेकिन अगर इन्हें लंबे समय तक या बिना डॉक्टर की सलाह के लिया जाए तो यह आपकी आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्टेरॉयड का अत्यधिक सेवन आंखों की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है और इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। स्टेरॉयड दवाएं आमतौर पर टैबलेट, इंजेक्शन, क्रीम, आई ड्रॉप्स और स्प्रे के रूप में मिलती हैं। इनका उपयोग अस्थमा, त्वचा की गंभीर बीमारियों, गठिया, आंखों की सूजन और कई अन्य स्थितियों में किया जाता है। इन दवाओं का सही तरीके से और डॉक्टर के मार्गदर्शन में उपयोग किया जाना चाहिए, क्योंकि इनका गलत या अत्यधिक उपयोग गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

एम्स के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

एम्स के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि आप स्टेरॉयड आधारित दवाएं जैसे आई ड्रॉप्स, स्प्रे या क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह आपके आंखों के ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा सकता है। ये नर्व्स आंखों को ब्रेन से जोड़ती हैं, और अगर इनमें डैमेज हो जाता है, तो रोशनी कभी वापस नहीं आ सकती।

ग्लूकोमा का खतरा बढ़ सकता है

एम्स के डॉ ने बताया कि स्टेरॉयड के अत्यधिक उपयोग से आंखों में दबाव बढ़ सकता है, जिससे ग्लूकोमा जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। ग्लूकोमा की शुरुआत में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, और इसका पता तब चलता है जब मरीज को एक आंख से दिखाई देना बंद हो जाता है। यही कारण है कि डॉक्टरों का कहना है कि स्टेरॉयड का लंबे समय तक इस्तेमाल आंखों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

तनाव से भी बढ़ सकता है आंखों का दबाव

डॉक्टरों का यह भी कहना है कि ज्यादा तनाव आंखों में दबाव को बढ़ा सकता है। जब शरीर में तनाव होता है, तो कॉर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आंखों का दबाव भी बढ़ता है। इससे काला मोतिया (ग्लूकोमा) जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। सामान्य स्थिति में आंखों का दबाव 10-21mm Hg के बीच होता है, लेकिन अत्यधिक तनाव इसे बढ़ा सकता है, जिससे आंखों के लिए खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

क्यों खतरनाक है बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड का उपयोग?

स्टेरॉयड का अधिक समय तक और बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन आंखों में गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। यदि आपको खांसी, एलर्जी या त्वचा रोग के लिए स्टेरॉयड दवाएं दी गई हैं, तो इनका अत्यधिक उपयोग आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इन दवाओं का इस्तेमाल सिर्फ डॉक्टर की निगरानी में और निर्धारित खुराक में किया जाना चाहिए।

क्या करें अगर आप स्टेरॉयड का इस्तेमाल कर रहे हैं?

यदि आप स्टेरॉयड आधारित दवाएं इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको नियमित रूप से डॉक्टर के पास जांच करानी चाहिए और दवाओं के इस्तेमाल की अवधि को सीमित करना चाहिए। साथ ही, मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें क्योंकि यह आंखों के दबाव को बढ़ा सकता है। अगर आपको अपनी आंखों में कोई भी असामान्यता महसूस हो, तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!