25 उंगलियों के साथ पैदा हुआ यह दुर्लभ नवजात, डॉक्टर समेत भी हैरान

Edited By Mahima,Updated: 23 Jul, 2024 11:09 AM

this rare newborn was born with 25 fingers

कर्नाटक के बागलकोट से एक दुर्लभ बच्चे के जन्म लेने की खबर सामने आई है। बागलकोट के रबकवि बनहट्टी शहर में जन्मे इस बच्चे की कुल 25 उंगलियां हैं।

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के बागलकोट से एक दुर्लभ बच्चे के जन्म लेने की खबर सामने आई है। बागलकोट के रबकवि बनहट्टी शहर में जन्मे इस बच्चे की कुल 25 उंगलियां हैं। इस बच्चे का जन्म सनशाइन अस्पताल में हुआ है, जो एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है। बच्चे के 25 उंगलियों को देख डॉक्टर समेत मेडिकल स्टाफ और परिजन सब हैरान दिख रहे हैं।

बता दें कि नवजात बच्चे के दोनों पैरों में 12 उंगलियां (6 उंगलियां दोनों पैरों पर) और 13 (दाएं हाथ पर 6 और बाएं हाथ पर 7) उंगलियां हैं। इस बच्चे की मां का नाम भारती है। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। सभी सदस्य काफी खुश हैं, क्योंकि उनके जीवन में खुशियों की यह छोटी सी किरण आई है।

क्या है पॉलीडेक्टली ?
दरअसल, इस स्थिति को पॉलीडेक्टली कहा जाता है, जिसमें बच्चा एक या एक से अधिक अतिरिक्त उंगलियों के साथ पैदा होता है। कई मामलों में, पॉलीडेक्टली बिना किसी आनुवंशिक कारण के अपने आप हो जाती है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चा और मां दोनों अभी स्वस्थ है। उल्लेखनीय है कि 2023 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के डीग जिले में एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसके दोनों हाथ और पैर में कुल 26 उंगलियां थे। एक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की थी। नवजात बच्ची के दोनों हाथों में सात उंगलियां और दोनों पैरों में छह उंगलियां थीं। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!