Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Apr, 2025 07:31 PM
IPL ने कई खिलाड़ियों की जिंदगी बदली है, और अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है – प्रियांश आर्य। इस युवा बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा।
नेशनल डेस्क : IPL ने कई खिलाड़ियों की जिंदगी बदली है, और अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है – प्रियांश आर्य। इस युवा बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा। पंजाब किंग्स ने उन्हें 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा है, और अब वह अपने परिवार के लिए एक आलीशान घर बनवाने जा रहे हैं।
किराए के घर से अपने खुद के घर तक का सफर
23 साल के प्रियांश का परिवार अभी किराए के घर में रहता है। उनके माता-पिता शिक्षक हैं, लेकिन अभी तक अपना घर नहीं खरीद पाए थे। IPL की यह डील उनके परिवार की जिंदगी बदलने वाली है। अब जल्द ही वे एक नया घर खरीदने का सपना पूरा करने जा रहे हैं।
डोमेस्टिक क्रिकेट में पहले ही मचा चुके थे धमाल
- IPL 2025 में चमकने से पहले ही प्रियांश भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके थे।
- साउथ दिल्ली के लिए एक दमदार शतक लगाया था।
- नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं।
- इसके बाद पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में 3.8 करोड़ की बड़ी बोली लगाई।
प्रियांश आर्य का क्रिकेट करियर
- 19 टी20 मैच खेले, 620 रन बनाए।
- 1 शतक और 3 अर्धशतक उनके नाम।
- 7 लिस्ट-ए मैचों में अब तक 77 रन बनाए हैं।