पिछली बार पिस्टल ने दिया था धोखा, इस बार भारत की झोली में डाला मेडल... जानिए कौन है Manu Bhaker

Edited By rajesh kumar,Updated: 28 Jul, 2024 07:37 PM

this time she put a medal in india s bag know who is manu bhaker

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने भारत को पहला पदक दिलाते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। मनु भाकर की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। निशानेबाजी में...

नेशनल डेस्क: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris olympics 2024) में इतिहास रच दिया है। मनु भाकर (Manu Bhaker) ने भारत को पहला पदक दिलाते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक (bronze medal) अपने नाम कर लिया है। मनु भाकर की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी (PM Modi ) ने उन्हें बधाई दी है। निशानेबाजी में मनु कोई भी मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। आइए एक नजर ड़ालते हैं मनु भाकर के सफर के बारे में... 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में किया था डेब्यू
मनु भाकर ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था। 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान मनु की पिस्टल खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह मेडल नहीं जीत सकी थी। लेकिन इस बार उन्होंने इस कमी को पूरा कर दिया है, और भारत की झोली में पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला पदक डाला है। 
PunjabKesari
हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ जन्म 
मनु भाकर का जन्म 18 फरवरी 2002 को हरियाणा (Haryana) के झज्जर जिले के गोरिया गांव में हुआ था। उनके पिता, रामकिशन भाकर, हरियाणा सरकार में चीफ इंजीनियर हैं। मनु ने अपनी शिक्षा झज्जर के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। मनु भाकर (Manu Bhaker) ने बहुत छोटी उम्र से ही खेलों में रुचि दिखाई। शुरुआत में उन्होंने मुक्केबाज़ी, टेनिस, और स्केटिंग जैसे विभिन्न खेलों में भाग लिया, हालांकि मुक्केबाजी के दौरान आंख पर चोट लगी जिसके बाद बॉक्सिंग सफर खत्म हो गया। अंततः शूटिंग में अपनी विशेष पहचान बनाई। शूटिंग में उनकी रुचि तब बढ़ी जब उन्होंने हरियाणा के एक शूटिंग रेंज में पिस्टल शूटिंग का प्रशिक्षण लिया। 
PunjabKesari
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक 
मनु भाकर एक भारतीय निशानेबाज (शूटर) हैं। वह पिस्टल शूटिंग में विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। मनु भाकर ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं और भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  1. 2017:
    राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: मनु ने जूनियर और सीनियर दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता।

  2. 2018:
    ISSF वर्ल्ड कप (मेक्सिको): मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता, जिससे वह विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा भारतीय निशानेबाज बन गईं।राष्ट्रमंडल खेल (गोल्ड कोस्ट): मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।
    युवा ओलंपिक खेल (ब्यूनस आयर्स): मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता, और वह युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

  3. 2019:
    ISSF वर्ल्ड कप (नई दिल्ली): मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।
    एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप: मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।

  4. 2021:
    ISSF वर्ल्ड कप (नई दिल्ली): मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।

     

कई इवेंट्स में हिस्सा लेने वाली अकेली भारतीय एथलीट
पेरिस 2024 ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिता में 22 साल की मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। वह 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली एकमात्र एथलीट हैं।
PunjabKesari
अर्जुन पुरस्कार से भी हो चुकी हैं सम्मानित 
मनु भाकर को उनकी उपलब्धियों के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं, जिनमें अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) भी शामिल है। उन्होंने कम उम्र में ही उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करके युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं। मनु भाकर ने अपने शानदार प्रदर्शन और मेहनत से भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है और वह लगातार अपने देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करती रहती हैं।
PunjabKesari
ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी
बता दें कि, मनु भाकर (Manu Bhaker) 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक के साथ ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई है। उन्होंने 221.7 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि एक समय वह सिल्वर की दावेदार लग रही थी लेकिन अंतिम समय में कोरियाई शूटर किम येजी ने उन पर बढ़त हासिल कर ली। किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ सिल्वर जीता। वहीं पहले स्थान पर एक अन्य कोरियाई शूटर ओ ये जिन रही, जिन्होंने 243.2 के साथ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!