Breaking




टूटगा 125 साल पुराना रिकॉर्ड, इस साल पड़ेगी कहर बरपाने वाली गर्मी

Edited By Parminder Kaur,Updated: 10 Mar, 2025 11:24 AM

this year heat can break 125 years record

इस साल गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है और यह 125 सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और ठंडक देने वाले ला नीना का असर कमजोर होना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, भविष्य में ला नीना के प्रभाव के बावजूद भीषण गर्मी और लंबी लू का...

नेशनल डेस्क. इस साल गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है और यह 125 सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और ठंडक देने वाले ला नीना का असर कमजोर होना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, भविष्य में ला नीना के प्रभाव के बावजूद भीषण गर्मी और लंबी लू का सामना करना पड़ सकता है।

इस बारे में एक नए अध्ययन में यह चेतावनी दी गई है कि इस साल भारत में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने और जल्दी गर्मी शुरू होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ला नीना प्रशांत महासागर के तापमान को ठंडा करता है, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में ठंडक आती है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण इसका असर अब कम होता जा रहा है।

ला नीना क्यों नहीं दे पाएगा राहत?

आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तापमान में निरंतर वृद्धि के कारण ला नीना भविष्य में गर्मी से राहत नहीं दे पाएगा। यह अध्ययन विश्व मौसम विज्ञान संगठन और यूरोप के कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की रिपोर्ट और दोनों आईआईटी के विज्ञानियों के विश्लेषण पर आधारित है। अध्ययन में यह बताया गया कि 2024 में उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में ठंडे पानी का क्षेत्र कमजोर हो गया था, जबकि कुछ स्थानों पर सामान्य से ज्यादा गर्म पानी बना रहा। इसका मतलब है कि ला नीना अब पहले जैसा प्रभावी नहीं रहा और आने वाले वर्षों में गर्मी का असर ज्यादा हो सकता है।

बारिश के पैटर्न में बदलाव

गर्मियों की लंबी अवधि के कारण लू का असर ज्यादा होगा, खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर। इसके अलावा मानसून पर भी इसका असर पड़ सकता है, जिससे वर्षा के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 2024 की गर्मियों में लू के अधिक दिन रिकॉर्ड किए गए हैं, जो 14 सालों में सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

2024 के फरवरी महीने को 1901 के बाद की सबसे गर्म फरवरी माना गया। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल मार्च से ही गर्मी सामान्य से ज्यादा रह सकती है। होली से पहले ही गुजरात में लू चलने लगी है और दिल्ली में दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में सापेक्ष आर्द्रता 40 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रही। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!