Edited By Radhika,Updated: 21 Feb, 2025 11:45 AM

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को की कार को बीते दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस घटना में क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को की कार को बीते दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस घटना में क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बता दें कि गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा ईमेल भेजा था। मेल आने के बाद से ही इसे लेकर हड़कंप मच गया और पुलिस ने इस मामले में तलाश शुरु कर दी है।
गुरूवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली के दौरे पर थे। शिंदे ने दिल्ली में आयोजित रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया, जहां रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे। इसके बाद, एकनाथ शिंदे ने एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) के नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक आगामी राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी।