चोरी के शक में महिला को पेड़ से बांधा, फिर लोहे की गर्म रॉड से दागा

Edited By Harman Kaur,Updated: 18 Sep, 2024 04:05 PM

tied the woman to a tree and burnt her with a hot iron rod

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने चोरी के शक में एक महिला को पेड़ से बांधकर लोहे की गर्म रॉड से दागा। जब महिला का पति उसे छुड़ाने आया तो लोगों ने उसे भी पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। वहीं, अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने चोरी के शक में एक महिला को पेड़ से बांधकर लोहे की गर्म रॉड से दागा। जब महिला का पति उसे छुड़ाने आया तो लोगों ने उसे भी पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। वहीं, अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के ससुर ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

जानें क्या है पूरा मामला?
मामला जिले के सुरौली थाना क्षेत्र का है। यहां के उसरा बाजार निवासी उमाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 14 सितंबर को परसा जंगल गांव निवासी कमलेश यादव उसकी बहु संजू देवी, जो कि मानसिक रूप से बीमार है उसे अपने साथ ले गए। कमलेश ने कहा था कि उसे संजू से कुछ पूछताछ करनी है, लेकिन उसने संजू को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लोहे के गर्म रॉड से दागा। वहीं, जब उनका बेटा गुड्डू छुड़ाने गया तो उसे भी पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। वहीं, अब पुलिस ने पीड़िता के ससुर की तहरीर पर आरोपी कमलेश यादव व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चोरी के शक में महिला को पकड़ा था।

क्या कहती है पुलिस?
मामले में जानकारी देते हुए एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पड़ोस के गांव के रहने वाले व्यक्तियों ने 35 वर्षीय महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के ससुर के तहरीर पर मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें....
- क्रूरता की हदें पार: दिव्यांग युवक को कमरे में बंद कर पिटबुल से कटवाया, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में एक दिव्यांग युवक के साथ कुछ व्यक्तियों ने मारपीट करने के साथ ही उसे पिटबुल नस्ल के कुत्ते से कटवाया जिसके चलते वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु
अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!